OnePlus 15 के साथ लॉन्च हो सकता है OnePlus Ace 6, नया चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है कंपनी 

पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने OnePlus 13 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन की जगह OnePlus 15 ले सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जुलाई 2025 21:41 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने OnePlus 13 को पेश किया था
  • इस स्मार्टफोन की जगह OnePlus 15 ले सकता है
  • ये दोनों स्मार्टफोन चीन में Redmi K90 के लॉन्च से पहले लाए जा सकते हैं

इन दोनों स्मार्टफोन्स को चीन में Redmi K90 से पहले लॉन्च किया जा सकता है

बड़े डिवाइसेज मेकर्स में शामिल OnePlus के अगले फ्लैगशिप और प्रीमियम स्मार्टफोन्स को साथ में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने OnePlus 13 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन की जगह OnePlus 15 ले सकता है। इसके साथ साथ OnePlus Ace 6 को भी लॉन्च किया जा सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन्स चीन में Redmi K90 सीरीज के लॉन्च से पहले लाए जा सकते हैं। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus 15 को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही OnePlus Ace 6 को भी पेश किया जा सकता है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी के OnePlus Ace 5 and Ace 5 Pro को लाया गया था। इस टिप्सटर ने दावा किया है OnePlus 15 के साथ OnePlus Ace 6 सीरीज के लॉन्च की संभावना है। हालांकि, इस सीरीज के Pro वेरिएंटस के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। 

इन दोनों स्मार्टफोन्स को चीन में Redmi K90 से पहले लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15 और Redmi K90 में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। हाल ही में कुछ लीक में बताया गया था कि OnePlus 15 में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें अलर्ट स्लाइडर के बजाय कंपनी की Plus की मिल सकती है। OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच OLED स्क्रीन दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

हाल ही में OnePlus ने नया टैबलेट Pad Lite लॉन्च किया था। इसमें 11 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। इस टैबलेट की 9,340 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 दिया गया है। इसमें क्वाड-स्पीकर सिस्टम मिलता है। यह LTE और Wi-Fi दोनों कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। कंपनी के Pad Lite में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0.1 पर चलता है। इस टैबलेट की9,340 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए  Wi-Fi, LTE, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। 


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  2. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  4. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  5. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  6. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  7. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  8. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  9. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  10. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.