OnePlus 13T की टक्कर Samsung Galaxy S25 Ultra से, देखें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट

OnePlus ने बीते महीने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy S25 Ultra से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मई 2025 16:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13T में 6.32 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले है।
  • OnePlus 13T और Samsung Galaxy S25 Ultra स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।

OnePlus 13T और Samsung Galaxy S25 Ultra में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।

Photo Credit: OnePlus/Samsung

OnePlus ने बीते महीने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy S25 Ultra से हो रही है। 13T में 6.32 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जबकि  Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले दी गई है। इन दोनों फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। आइए OnePlus 13T और Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कीमत
OnePlus 13T के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,599 (लगभग 41,000 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग 43,000 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,000 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 52,000 रुपये) है। जबकि Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये और 12GB RAM/1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,65,999 है।

डिस्प्ले और रेजॉल्यूशन
OnePlus 13T में 6.32 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 94.1% और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट है। Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
OnePlus 13T एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy S25 Ultra एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।
Advertisement

प्रोसेसर और स्टोरेज
Advertisement
OnePlus 13T में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ Adreno 830 GPU दिया गया है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। इसमें LPDDR5x RAM और 1TB UFS 3.2 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप
OnePlus 13T के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra के रियर में 2x इन सेंसर जूम और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड
Advertisement
OnePlus 13T में 6,260mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

डाइमेंशन
OnePlus 13T की लंबाई 150.81 मिमी, चौड़ाई 71.70 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 185 ग्राम है। जबकि Samsung Galaxy S25 Ultra की लंबाई 162.80 मिमी, चौड़ाई 77.60 मिमी, मोटाई 8.20 मिमी और वजन लगभग 218 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • Bad
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1400x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
  3. Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
  5. Samsung फोन रखते हैं तो ट्रैवल प्लानिंग हुई आसान! Samsung Wallet में आया Trips फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब वॉशिंग मशीन भी हुई स्लिम! Xiaomi का 10Kg स्मार्ट वॉशर-ड्रायर लॉन्च, जानें कीमत
  2. Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
  3. Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi 17T आया लॉन्च से पहले नजर, 12GB RAM के साथ Dimensity 8500 चिपसेट से होगा लैस
  5. Samsung फोन रखते हैं तो ट्रैवल प्लानिंग हुई आसान! Samsung Wallet में आया Trips फीचर
  6. हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन
  7. 48 कैमरा वाला iQOO 9 SE हुआ जबरदस्त सस्ता, 8 हजार से ज्यादा गिरी कीमत
  8. Poco C81X vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07: जानें 10K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
  10. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.