OnePlus 13T कैमरा स्पेसिफिकेशंस, सैंपल हुए लॉन्च से पहले जारी, जानें सबकुछ

OnePlus चीनी बाजार में 24 अप्रैल को कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 13T को लेकर आने वाला है।

OnePlus 13T कैमरा स्पेसिफिकेशंस, सैंपल हुए लॉन्च से पहले जारी, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus China

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा।
  • OnePlus 13T में 16GB LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज होगी।
  • OnePlus 13T में 6.31 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी।
विज्ञापन
OnePlus चीनी बाजार में 24 अप्रैल को कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 13T को लेकर आने वाला है। हाल ही में OnePlus ने अपने आगामी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 13T के रियर कैमरा सेटअप का खुलासा किया है। ब्रांड के वीबो पोस्ट से पता चला है कि फोन के रियर में ड्यूल 50 मेगापिक्सल कैमरा शामिल होगा। यहां हम आपको OnePlus 13T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus 13T कैमरा सेटअप


ब्रांड के अनुसार, OnePlus 13T के इमेजिंग सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX906 कैमरा सेंसर है, जो फ्लैगशिप ग्रेड इमेज परफॉर्मेंस का वादा करता है। इस प्राइमरी कैमरे के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो यूनिट है जो 2x ऑप्टिकल जूम और 4x लॉसलेस जूम प्रदान करता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन की पुष्टि करने के अलावा ब्रांड ने 13T का उपयोग करके कैप्चर किए गए कुछ कैमरा सैंपल भी शेयर किए। ब्रांड ने अभी तक 13T के फ्रंट कैमरे के मेगापिक्सल का खुलासा नहीं किया है।


OnePlus 13T Specifications


OnePlus 13T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। इस फोन ने AnTuTu पर 3.03 मिलियन से ज्यादा स्कोर किया है जो कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के लिए एक नया बेंचमार्क रिकॉर्ड है। इसमें 6.31 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

फोन में बेहतर थर्मल कंट्रोल के लिए नया ग्लेशियर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। स्टेबल और लो लेटेंसी कनेक्टिविटी के लिए G1 कस्टम गेमिंग वाई-फाई चिप है। इस फोन में 90W चार्जिंग के साथ 6,000mAh+ की बड़ी बैटरी भी मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। आधिकारिक फोटो से पता चला है कि 13T में कई यूज मोड के साथ एक नई कस्टमाइजेबल शॉर्टकट की होगी। कलर ऑप्शन के लिए फोन मॉर्निंग मिस्ट ग्रे, हार्ट बीटिंग पिंक और क्लाउड इंक ब्लैक में उपलब्ध होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »