3 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 13R, देखें पूरी डील

Amazon पर OnePlus 13R भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जनवरी 2025 12:24 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13R में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 13R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है।
  • OnePlus 13R में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

OnePlus 13R में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

Amazon पर OnePlus 13R भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस दौरान कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर से भारी बचत हो रही है। ई-कॉमर्स साइट पर OnePlus 13R  की खरीद पर पुराना फोन देकर एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए OnePlus 13R पर मिलने वाली डील्स और ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus 13R Price Cut


OnePlus 13R का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 42,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 3,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 39,998 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर के मामले में पुराना या मौजूदा फोन देकर 40,450 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


OnePlus 13R Specifications


OnePlus 13R में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2780x1264 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Corning Gorilla Glass 7i है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0 पर काम करता है। कैमरा के मामले में OnePlus के फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 161.72मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 8.02 मिमी और वजन 206 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big, bright display
  • Excellent performance
  • Long lasting battery
  • Versatile camera setup
  • Longer software support
  • Bad
  • No wireless charging
  • Lowlight performance still not great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.