50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें पूरी डील

OnePlus 13R 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2025 07:45 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13R 5G में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले है।
  • OnePlus 13R 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus 13R 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus 13R 5G में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13R 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। वनप्लस के मिड रेंज स्मार्टफोन पर कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत की जा सकती है। जनवरी में लॉन्च हए इस फोन में  स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 6000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको OnePlus 13R पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 13R 5G Price & Offers

OnePlus 13R 5G का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट 38,500 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल जनवरी में 42,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 37,000 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 32,950 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीब 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

OnePlus 13R 5G Specifications

OnePlus 13R 5G में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2780x1264 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 93.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो 13R 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.72 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 8.02 मिमी और वजन 206 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और  एनएफसी शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.