OnePlus 13 इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द होगा लॉन्च! मिला MIIT सर्टिफिकेशन

OnePlus 13 में 24GB तक रैम मिल सकती है। हाल ही में OnePlus की चाइनीज यूनिट के प्रेसिडेंट, Louis Lee ने OnePlus 13 का टीजर दिया था, जिसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट की बात कही गई थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 21:23 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 को MIIT डेटाबेस में देखा गया है
  • इसमें 5G कनेक्टिविटी, डुअल सिम कार्ड स्लॉट और Android OS मिलेगा
  • फोन Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से लैस होगा

OnePlus 12 को पिछले साल Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ पेश किया गया था

OnePlus 13 के लॉन्च में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। स्मार्टफोन के अगले महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। पिछले कुछ महीनों में अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स ऑनलाइन देखने को मिले हैं। अब, इस स्मार्टफोन मॉडल के MIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की खबर है। लिस्टिंग में कथित OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशन्स या इसके लॉन्च डेट की जानकारी तो नहीं मिलती है, लेकिन इतना तय है कि स्मार्टफोन अब लॉन्च के बहुत करीब है। बता दें कि एक हालिया लीक में दावा किया गया था कि इसमें 24GB तक RAM और Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। वहीं, OnePlus 13 के 6.8 इंच 2K डिस्प्ले के साथ आने की संभावना है। 

गिज्मोचाइना के अनुसार, OnePlus 13 को MIIT डेटाबेस में देखा गया है। इस डेटाबेस में देखे जाने का सीधा इशारा यह है कि OnePlus का अपकमिंग फ्लैगशिप जल्द लॉन्च हो सकता है। डिवाइस को PJZ110 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें 5G कनेक्टिविटी, डुअल सिम कार्ड स्लॉट और Android ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा, जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। हालांकि, इसके अलावा, लिस्टिंग अपकमिंग वनप्लस फोन के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं देती है।
Advertisement

हालिया लीक्स की बात करें, तो OnePlus 13 में 24GB तक रैम मिल सकती है। हाल ही में OnePlus की चाइनीज यूनिट के प्रेसिडेंट, Louis Lee ने OnePlus 13 का टीजर दिया था, जिसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट की बात कही गई थी। इस स्मार्टफोन की 6.8-इंच 2K डिस्प्ले होने की संभावना है। इसके अलावा, स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल LYT-808 प्राइमरी सेंसर से लैस ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस हो सकता है। इसमें 6,000mAh की बैटरी मिलने की खबर है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

इससे अलग, बता दें कि हाल ही में OnePlus ने भारत में OnePlus Nord Buds 3 को लॉन्च किया था। इन ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन की बैटरी के सिंगल चार्ज में 43 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। ये 36 dB तक एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं और इनमें 12.4 mm टाइटेनियम डायनैमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.