OnePlus 13 की बंपर डिमांड, लॉन्च के 30 मिनटों में बिकी एक लाख से ज्यादा यनिट्स

इस स्मार्टफोन को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जाएगा। OnePlus 13 में 6.82 इंच का 2K+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 3,168 × 1,440 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 नवंबर 2024 23:03 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की शुरुआती सेल का एक रिकॉर्ड है
  • OnePlus 13 में 6.82 इंच का 2K+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है
  • इस स्मार्टफोन को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जाएगा

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 31 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने हाल ही में OnePlus 13 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को कस्टमर्स से जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। OnePlus 13 के चीन में लॉन्च के 30 मिनटों के अंदर इसकी एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं। यह कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की शुरुआती सेल का एक रिकॉर्ड है। 

OnePlus की चीन में यूनिट के प्रेसिडेंट, Li Jie ने बताया कि OnePlus 13 की शुरुआती सेल का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा है। स्मार्टफोन्स के प्राइसेज बढ़ने के बारे में Li ने बताया कि स्मार्टफोन के इस्तेमाल की अवधि बढ़ गई है और यूजर्स इसे जल्द नहीं बदलते हैं। इस वजह से अच्छे प्रोडक्ट के लिए अधिक प्राइस को वैल्यू के तौर पर देखा जा सकता है। OnePlus 13 के 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 4,499 युआन (लगभग 52,120 रुपये) का है। 

इस स्मार्टफोन को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जाएगा। OnePlus 13 में 6.82 इंच का 2K+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 3,168 × 1,440 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा OIS के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्‍कोप कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 31 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

कंपनी का दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open 2 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus Open की जगह लेगा। OnePlus Open को चीन में Oppo Find N3 के तौर पर लाया गया था। हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में OnePlus Open 2 के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया था। OnePlus Open की तुलना में इसमें बड़ी स्क्रीन हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 5,700 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। OnePlus Open में 4,805 mAh की बैटरी दी गई थी। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की बड़ी हिस्सेदारी है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  3. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  4. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  7. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  8. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  10. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.