OnePlus 12R लॉन्च से पहले आया NBTC सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 12R में 6.78 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5k रेजॉल्यूशन, 450PPI, ब्राइटनेस 4500 nits और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जनवरी 2024 17:37 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12R में 6.78 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus 12R में 5500mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus 12R में 6.78 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Amazon

OnePlus 23 जनवरी को OnePlus 12 सीरीज को पेश करने वाली है। ये नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत समेत दुनिया भर में उपलब्ध होंगे। सीरीज में दो मॉडल OnePlus 12 और OnePlus 12R शामिल हैं। OnePlus 12 पहले ही चीन में पेश किया जा चुका है, लेकिन OnePlus 12R नहीं आया है। हाल ही में OnePlus 12R सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है। आइए OnePlus 12R के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

OnePlus 12R ग्लोबल स्तर पर कई सर्टिफिकेशन पा चुका है। यह TDRA, ब्लूटूथ SIG, SIRIM, CQC और IMDA पर नजर आया था। हाल ही में यह मॉडल नंबर CPH2609 के साथ NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आया है। यह लिस्टिंग बताती है कि स्मार्टफोन GSM, WCDMA, LTE और NR समेत कई नेटवर्क टाइप का सपोर्ट करेगा। OnePlus 12R, OnePlus Ace 3 का ग्लोबल वेरिएंट हैं।


OnePlus 12R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 12R में 6.78 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5k रेजॉल्यूशन, 450PPI, ब्राइटनेस 4500 nits और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा यह 2160Hz PWM डिमिंग और 10-बिट कलर्स के साथ आता है। स्क्रीन को Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्शन मिलता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करता है। इस फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप के लिए फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में रेन टच टेक्नोलॉजी और स्क्रीन में फिंगरप्रिंट रीडर है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  2. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  4. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.