OnePlus का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन OnePlus 12R, LTPO 4.0 डिस्प्ले भी मिलेगा

Ace 3 को चीन में 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसका रीबैज OnePlus 12R 23 जनवरी को भारत समेत नॉर्थ अमेरिका, यूरोप आदि में लॉन्च होगा। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जनवरी 2024 21:05 IST
ख़ास बातें
  • 4 जनवरी को चीन में OnePlus Ace 3 को लॉन्च किया जाएगा
  • 23 जनवरी को यह मॉडल OnePlus 12 के नाम से ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा
  • LTPO 4.0 टेक्नोलॉजी और 5500mAh बैटरी से लैस होगा Ace 3
OnePlus 12 के साथ OnePlus 12R ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OnePlus 12 को पहले ही घरेलू मार्केट में लॉन्च कर चुकी है और OnePlus 12R के ग्लोबल लॉन्च से पहले, 4 जनवरी को चीन में OnePlus Ace 3 को लॉन्च करेगी। बता दें कि OnePlus अपने अपकमिंग Ace 3 को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R के नाम से बेचेगी। ऐसे में हम दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स के एक समान होने की उम्मीद कर सकते हैं। OnePlus अपकमिंग Ace 3 को चीन में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार टीज कर रही है। कंपनी के लेटेस्ट टीजर से पता चलता है कि स्मार्टफोन LTPO 4.0 पैनल और 5500mAh बैटरी से लैस होगा।

OnePlus ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि अपकमिंग OnePlus Ace 3 (उर्फ OnePlus 12R) का डिस्प्ले LTPO 4.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि यह टेक्नोलॉजी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट बहुत तेजी से बदलने का काम करती है, जिससे ट्रांजीशन फास्ट महसूस होते हैं और डिस्प्ले अनुभव बेहतर बनता है। पहले की टेक्नोलॉजी में सीमित रिफ्रेश रेट पर स्विचिंग होती थी, लेकिन LTPO 4.0 टेक्नोलॉजी इसे 90Hz और 72Hz पर स्विच करने की सुविधा देती है।
 
इसके अलावा, कंपनी ने पुष्टि की है कि OnePlus Ace 3 में 5500mAh बैटरी मिलेगी। इसी के साथ यह OnePlus का पहला स्मार्टफोन मॉडल बन जाएगा, जो इतनी बड़ी बैटरी क्षमता के साथ आएगा। ब्रांड ने स्मार्टफोन पर 'बैटरी हेल्थ इंजन' टेक्नोलॉजी की पुष्टि भी की है, जो बैटरी की सेहत को मॉनिटर करते हुए उसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का काम करेगी।

जैसा कि हमने बताया, Ace 3 को चीन में 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसका रीबैज OnePlus 12R 23 जनवरी को भारत समेत नॉर्थ अमेरिका, यूरोप आदि में लॉन्च होगा। 

लीक्स या टीजर्स के जरिए अभी तक सामने आई जानकारियों के अनुसार, OnePlus Ace 3 (OnePlus 12R) में 6.78-इंच 1.5K डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट बताया गया है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज को जोड़ा जाएगा। इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर प्राइमरी लेंस मिल सकता है, जिसमें OIS सपोर्ट भी होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद होने की खबर है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.