OnePlus 12 सीरीज 23 जनवरी को भारत में होगी लॉन्‍च, टिकट लेकर आप भी देख पाएंगे इवेंट, जानें डिटेल

OnePlus 12 launch date in India : हाल ही में इस स्‍मार्टफोन सीरीज को चीन में लॉन्‍च किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2023 16:17 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस 12 सीरीज अगले महीने होगी भारत में लॉन्‍च
  • 23 जनवरी को नई दिल्‍ली में होगा इवेंट
  • वनप्‍लस लवर्स भी इस इवेंट का हिस्‍सा बन पाएंगे

इस स्‍मार्टफोन्‍स में अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3’ को लगाया गया है।

Photo Credit: Screen Grab

OnePlus 12 सीरीज का आगाज भारत में भी होने जा रहा है। 23 जनवरी को यह स्‍मार्टफोन सीरीज देश में लॉन्‍च की जाएगी। राजधानी नई दिल्‍ली में होने जा रहे लॉन्‍च इवेंट में आम लोग भी हिस्‍सा ले पाएंगे। टिकट खरीदकर इवेंट में शामिल हुआ जा सकेगा। हाल ही में इस स्‍मार्टफोन सीरीज को चीन में लॉन्‍च किया गया है। वहां पहली सेल में वनप्‍लस 12 को अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला। इस स्‍मार्टफोन्‍स में अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3' को लगाया गया है। 

वनप्‍लस ने ‘स्मूद बियॉन्ड बिलीफ' लॉन्च इवेंट का ऐलान किया है। कंपनी कई साल से यह इवेंट आयोजित कर रही है, जिसमें वह अपने नए प्राेडक्‍ट को अनवील करती है। 23 जनवरी को होने वाला इवेंट नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा। शाम 5.30 बजे गेट ओपन कर दिए जाएंगे। 

वनप्‍लस लवर्स इस इवेंट का हिस्‍सा बन सकें, इसके लिए 3 जनवरी से कम्‍युनिटी टिकट्स बेचे जाएंगे। जो लोग इवेंट में शामिल होना चाहते हैं, वो PayTM Insider और OnePlus.in पर अपनी बुकिंग करा सकते हैं। रेड केबल क्लब के मेंबर्स 50 फीसदी के डिस्‍काउंट पर टिकट ले सकेंगे। टिकट के प्राइस और कैटिगरीज का खुलासा अभी नहीं किया गया है। 

चीन में लॉन्‍च हुए वनप्‍लस 12 में 6.82 इंच की कर्व्ड OLED QHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3168 x 1440 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, वहीं यह 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है।
Advertisement

फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 64MP OmniVision OV64B कैमरा और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 48MP सोनी IMX581 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Advertisement

 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.