OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और वेरिएंट्स का खुलासा, 5 दिसंबर को देगा दस्तक

OnePlus 12 में 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन, रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2023 10:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus 12 में 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।
  • OnePlus 12 में 5,400mAh की बैटरी दी जाएगी।

OnePlus 12 5G में 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी जाएगी।

OnePlus 5 दिसंबर को चीन में OnePlus 12 को पेश करने वाला है। कंपनी धीरे-धीरे फोन के टीजर जारी करके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर रहा है। हालांकि, अब तक इसके डिजाइन का खुलासा नहीं हुआ है। अब एक ओवरलेड बैनर फोटो Oppo मॉल पर नजर आ रही है, जिसने OnePlus 12 के रियर डिजाइन का खुलासा किया है। इसके अलावा फोन ने इसके कलर वेरिएंट की जानकारी दी है। फोटो से पता चलता है कि फोन 3 कलर्स में जैसे क्लासिक ब्लैक, प्रिस्टिन व्हाइट और वाइब्रेंट ग्रीन में उपलब्ध होगा। फोन की पहले देखी गई फोटो से पता चला है कि इसमें कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले होगी। यहां स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 12 का डिजाइन


जैसा कि फोटो में देखा जा सकता है कि OnePlus 12 का डिजाइन काफी हद तक OnePlus 11 जैसा है। रियर पैनल में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें 3 कैमरे लगे हैं, चौथे कैमरा रिंग के अंदर कुछ सेंसर हैं और हैसलब्लैड ब्रांडिंग के लिए एक 'एच' लोगो है। एलईडी फ्लैश यूनिट सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के बाहर टॉप-कॉर्नर पर है।


Advertisement
OnePlus 12 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 12 में 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन, रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलेगा, जबकि जनवरी 2024 में लॉन्च होने वाले ग्लोबल वर्जन में एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 होगा। इस स्मार्टफोन में 5,400mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट का सपोर्ट करेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट वाला LYT-808 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल IMX581 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 पर काम करेगा। वनप्लस 12 में 16GB तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज दी जाएगी।  
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.