• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 12 Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

OnePlus 12 Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sony IMX900-सीरीज सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 64-मेगापिक्सल 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा से लैस हो सकता है।

OnePlus 12 Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

OnePlus 12 को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाला कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है
  • फोन Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ आने वाला पहला फोन हो सकता है
  • 24GB रैम और 50MP + 50MP + 64MP ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
OnePlus 12 के इस साल के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को लेकर लगातार नए लीक्स आ रहे हैं और अब, एक लेटेस्ट लीक में एक टिप्सटर ने दावा किया है कि स्मार्टफोन Qualcomm के अभी तक घोषित Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ आने पहला स्मार्टफोन हो सकता है। कथित OnePlus 12 को 24GB तक रैम से लैस बताया गया है। यह भी बताया गया है कि इसमें 50-मेगापिक्सल सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी होगी।

Weibo पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार, OnePlus 12 कथित Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा, जिसे 16GB या 24GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा। हैंडसेट में हीटिंग से निपटने के लिए एक बड़ा वेपर चेंबर (VC) होगा। टिपस्टर का दावा है कि कंपनी साल के अंत में फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है और यह नए फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आने वाला पहला फोन हो सकता है।

कहा जा रहा है कि OnePlus 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाला कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जो हाई-फ्रीक्वेंसी पल्स-विड्थ मॉड्यूलेशन (PWM) डिमिंग को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले में अल्ट्रा-थिन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने की अफवाह भी है।

OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sony IMX900-सीरीज सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 64-मेगापिक्सल 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा से लैस हो सकता है। पिछली कुछ रिपोर्ट में OnePlus 12 पर पेरिस्कोप जूम कैमरा मिलने के संकेत भी दिया गए थे।

डिजिटल चैट स्टेशन का यह भी दावा है कि वनप्लस 12 में 5,400mAh की बैटरी होगी, जो OnePlus 11 की तुलना में काफी बड़ी है। कहा जा रहा है कि हैंडसेट 100W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। टिपस्टर के मुताबिक, यह 50W पर वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

OnePlus 12 को Android 14 पर बेस्ड OxygenOS के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन के 256GB UFS 4 स्टोरेज से लैस होने की भी बात कही गई थी। कथित तौर पर स्मार्टफोन में 6.7-इंच LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले होगा और सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »