OnePlus 11R सोलर रेड कलर मॉडल हुआ लॉन्च, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

OnePlus 11R के रेगुलर कलर वेरिएंट्स-सोनिक ब्लैक और गैलेटिक सिल्वर के साथ इसकी कीमत 39,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2024 09:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11R सोलर रेड कलर वेरिएंट अब बेस कंफिग्रेशन में उपलब्ध
  • फोन में 8GB रैम दी गई है और 128GB स्टोरेज है
  • खास बात यह है कि पैनल में वेगन टेक्स्चर लैदर का इस्तेमाल किया गया है

OnePlus 11R में 6.74-इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: Amazon

OnePlus 11R का सोलर रेड कलर वेरिएंट अब नए कंफिग्रेशन में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का पॉपुलर स्मार्टफोन रहा है जो पिछले साल लॉन्च किया गया था। अक्टूबर में कंपनी ने फोन का एक खास कलर वेरिएंट- सोलर रेड पेश किया था। लेकिन यह कलर वेरिएंट सिर्फ 18GB रैम, 512GB स्टोरेज यानी इसके टॉप कंफिग्रेशन में ही उपलब्ध था। अब फोन का बेस वेरिएंट पेश किया गया है। आइए जानते हैं इस नए मॉडल के बारे में। 

OnePlus 11R सोलर रेड कलर वेरिएंट अब कंपनी ने बेस कंफिग्रेशन में उपलब्ध करवा दिया है। फोन में 8GB रैम दी गई है और 128GB स्टोरेज है। यह कलर इसे डुअल टोन लुक देता है क्योंकि कैमरा मॉड्यूल को ब्लैक शेड में दिया गया है और बाकी का पैनल रेड कलर में है। खास बात यह है कि पैनल में वेगन टेक्स्चर लैदर का इस्तेमाल किया गया है जिससे कि फोन काफी प्रीमियम दिखता है। फोन को Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि इसके प्राइस का खुलासा यहां नहीं किया गया है। कल यानी 18 अप्रैल को कंपनी इसकी प्राइसिंग से पर्दा उठाएगी। कंपनी ने इसके साथ ऑफर की घोषणा भी की है। ICICI बैंक, HDFC बैंक कार्ड होल्डर इस फोन की खरीद पर 1250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। 
Advertisement

OnePlus 11R के रेगुलर कलर वेरिएंट्स-सोनिक ब्लैक और गैलेटिक सिल्वर के साथ इसकी कीमत 39,999 रुपये है। अब देखना होगा कि सोलर रेड कलर वेरिएंट के साथ कंपनी बेस कंफिग्रेशन मॉडल को किस कीमत पर लिस्ट करती है। OnePlus 11R में 6.74-इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772×1240 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1450 nits है। यह 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई 8.7 mm और वनज 204 ग्राम है। फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है, जिसे 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा गया है।

फोन तीन रियर कैमरों के साथ आता है, जिनमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल हैं। 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप सेंटर पर एक होल-पंच कटआउट में लगाया गया है। 5G-सक्षम डिवाइस पर उपलब्ध कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी है, जो 100W फ्लैश फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Very good battery life, 100W charging
  • Lag-free performance
  • Bright and vivid display
  • Capable main camera
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Underwhelming secondary cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.