OnePlus 11 में मिलेगा 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जानें क्या है खास

कैमरा की बात करें तो OnePlus 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP Sony IMX890 सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 32MP टेलीफोटो लेंस शामिल मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 14:14 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus आने वाले महीनों में फ्लैगशिप फोन OnePlus 11 लॉन्च कर सकती है।
  • OnePlus 11 मॉडल नंबर PHB110 के साथ 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था।
  • OnePlus 11 में अगर 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Photo Credit: Onleaks

OnePlus आने वाले महीनों में एक नया फ्लैगशिप फोन OnePlus 11 लॉन्च कर सकती है। OnePlus 11 के रेंडर और स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। फोन में फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है। अब OnePlus फ्लैगशिप 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है। सर्टिफिकेशन की जानकारी के मुताबिक, OnePlus 11, OnePlus 10 Pro के मुकाबले में ज्यादा चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट करेगा। यहां हम आपको वनप्लस 11 के स्पेसिफिकेशंस से लेकर चार्जिंग स्पीड आदि के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus 11 मॉडल नंबर PHB110 के साथ 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से साफ होता है कि OnePlus 11 पावर एडॉप्टर का मॉडल नंबर VCBAJACH है और यह 5V/2A और 5-11V/9.1A पावर आउटपुट को सपोर्ट करेगा। इनसे पता चलता है कि आगामी OnePlus फ्लैगशिप फोन 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

OnePlus 11 में अगर 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा तो यह पहला OnePlus फ्लैगशिप फोन होगा। लेकिन आपको बता दें कि यह सबसे तेज चार्ज करने वाला वनप्लस स्मार्टफोन नहीं होगा। आपको बता दें कि इस साल के शुरू में लॉन्च किए गए OnePlus 10R Endurance Edition में 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। OnePlus 11 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो की HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले होगी। वहीं कॉर्नर में पंच होल नॉच के अंदर सेल्फी शूटर होगा।

कैमरा की बात करें तो OnePlus 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP Sony IMX890 सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 32MP टेलीफोटो लेंस शामिल मिल सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB, 12GB और 16GB मेमोरी ऑप्शन मिल सकता है। ऐसी जानकारी है कि OnePlus आगामी OnePlus फ्लैगशिप पर UFS4.0 स्टोरेज का इस्तेमाल करेगा। स्मार्टफोन में कथित तौर पर 5000mAh की बैटरी मिलेगी। लॉन्च होने पर पता चलेगा कि आगामी OnePlus 11 में क्या कुछ मिल सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.