OnePlus 11 Jupiter Rock Edition Launched: 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ आया वनप्लस 11 का नया एडिशन

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मार्च 2023 14:15 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11 5G का Jupiter Rock नया स्पेशल एडिशन मॉडल लॉन्च हो गया है।
  • इस फोन में एक यूनिक डिजाइन दिया गया है जो कि सौर मंडल ग्रह से प्रेरित है।
  • OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

OnePlus 11 Jupiter Rock एडिशन में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus/Weibo

OnePlus ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 5G का नया स्पेशल एडिशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह फोन OnePlus 11 Jupiter Rock स्पेशल एडिशन के तौर पर जाना जाता है। इस फोन में एक यूनिक डिजाइन दिया गया है जो कि सौर मंडल ग्रह से प्रेरित है। यहां हम आपको OnePlus 11 Jupiter Rock लिमिटेड एडिशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

यह स्पेशल नया एडिशन नेचुरल टेक्स्चर के तौर पर फीचर करने वाला पहला स्मार्टफोन है जिसे वॉल्यूमेट्रिक माइक्रोक्रिस्टलाइन रॉक कंटेंट का इस्तेमाल करके बनाया गया है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस प्रकार का स्मार्टफोन पहली बार आया है। वनप्लस 11 जुपिटर रॉक एडिशन एक यूनिक टच एक्सपीरियंस प्रदान करेगा, जिससे इसे चलाने वाले यूजर्स को अलग फील आएगा।
 

OnePlus 11 Jupiter Rock लिमिटेड एडिशन की कीमत


नया OnePlus 11 Jupiter Rock लिमिटेड एडिशन के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥4899 (लगभग 58,539 रुपये) है। हालांकि सामान्य वनप्लस 11 5जी की कीमत 56,999 रुपये से शुरू होती है। चीन में इस फोन की प्री-सेल आज 3:30 बजे से शुरू होगी और ऑफिशियल सेल 3 अप्रैल 10:00 बजे से शुरू होगी।
 

OnePlus 11 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैपलिंग रेट 1,000Hz है। फोन की डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

OnePlus 11 5G में 50MP का पहला कैमरा, f/1.8 अपर्चर के साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ए-जीपीएस, एनएफसी और USB 2.0 टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में प्रॉक्सिमिटी, जायरोस्कोप और एबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए वनप्लस के इस 5G फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस रिकगनाइजेशन सपोर्ट और बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन मिलता है। 
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  6. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  11. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.