OnePlus 11 5G: 12GB रैम वाले वनप्लस 11 5G का नया एडिशन इन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च!

OnePlus 11 5G के नए एडिशन का बैक पैनल मार्बल मैटिरियल से बना हो सकता है।

OnePlus 11 5G: 12GB रैम वाले वनप्लस 11 5G का नया एडिशन इन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने OnePlus 11 5G स्मार्टफोन को हाल ही में Cloud 11 लॉन्च इवेंट में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • OnePlus 11 5G में 6.7 इंच का क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले है
  • यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है
विज्ञापन
OnePlus ने OnePlus 11 5G स्मार्टफोन को हाल ही में Cloud 11 लॉन्च इवेंट में लॉन्च किया था। इसे कंपनी का अब तक का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन कहा जाता है। फोन में 6.7 इंच की क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है और इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। अब कंपनी इसका एक और एडिशन ब्रैंड लॉन्च करने जा रही है। जिसकी जानकारी स्वयं OnePlus के प्रेजिडेंट ने शेयर की है। आइए आपको बताते हैं कि नए एडिशन में कंपनी क्या खास पेशकश करने वाली है। 

OnePlus 11 5G का नया वेरिएंट कंपनी पेश करने जा रही है। कंपनी के प्रेजिडेंट ली जी ने इसको लेकर एक अपडेट दिया है। साथ में फोटो भी जारी की है। पोस्ट में जुपिटर प्लेनेट की फोटो को देखा जा सकता है। यानी कि इसका कलर थीम जुपिटर प्लेनेट पर बेस्ड होगा। वहीं, टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसे लेकर कहा है कि इसमें बैक पैनल में एक खास तरह के मैटिरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे स्पेस मैटिरियल कहा है जो कि अभी तक किसी भी डिवाइस में किसी भी कंपनी ने इस्तेमाल नहीं किया है। इससे फोन टच करने में कुछ ठंडा महसूस होगा।
kjrhk7u8

Photo Credit: Weibo/Lie Jie

वहीं, अफवाह ये भी है कि इसका बैक पैनल मार्बल मैटिरियल से बना हो सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने स्पेशल मैटिरियल इस्तेमाल किए जाने की बात की पुष्टि नहीं की है। अब देखना होगा कि कंपनी इस नए एडिशन को कब लॉन्च करती है और इसे किस तरह से खास बनाती है। OnePlus 11 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 56,999 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये है। फोन Eternal Green और Titan Black कलर ऑप्शन में आता है। 
 

OnePlus 11 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच का क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 16GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर रन करता है।

OnePlus 11 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर के लिए डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कहा गया है कि इसे फुल चार्ज होने में 25 मिनट का समय लगता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में UFS 4.0 स्टोरेज, यूएसबी टाइप सी पोर्ट,5G, 4G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ए-जीपीएस और एनएफसी दिया गया है। इस फोन का वजन 205 ग्राम है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »