16GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ OnePlus 11 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus ने OnePlus Cloud 11 इवेंट के दौरान OnePlus 11 5G को भारत में 7 फरवरी को लॉन्च करने की पुष्टि भी की है। इसे OnePlus Buds Pro 2 के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 4 जनवरी 2023 17:59 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11 5G के बेस वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है
  • इसकी चीन में शुरुआती कीमत CNY 3,999 (लगभग 48,000 रुपये) रखी गई है
  • फोन वर्तमान में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है

इसके 16GB + 512GB ऑप्शन की कीमत CNY 4,899 (लगभग 59,000 रुपये) है

OnePlus 11 5G को बुधवार को चीन में लॉन्च किया गया। यह ब्रांड की फ्लैगशिप सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल है, जिसमें 120Hz LTPO 3.0 AMOLED स्क्रीन (2K रिजॉल्यूशन) और 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। OnePlus 11 5G नए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस है और इसमें AAC सपोर्ट वाली बायोनिक वाइब्रेशन मोटर शामिल है। इसमें 50-मेगापिक्सल Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया हैं। 
 

OnePlus 11 5G price

OnePlus 11 5G के बेस वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी चीन में कीमत CNY 3,999 (लगभग 48,000 रुपये) रखी गई है। फोन 16GB + 256GB मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत CNY 4,399 (लगभग 53,000 रुपये) है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB + 512GB ऑप्शन की कीमत CNY 4,899 (लगभग 59,000 रुपये) है। यह एंडलेस ब्लैक और इंस्टेंट ब्लू कलर ऑप्शन में आता है और वर्तमान में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। चीन में इसकी सेल 9 जनवरी से शुरू होने वाली है।
Advertisement

OnePlus ने OnePlus Cloud 11 इवेंट के दौरान OnePlus 11 5G को भारत में 7 फरवरी को लॉन्च करने की पुष्टि भी की है। इसे OnePlus Buds Pro 2 के साथ पेश किया जाएगा।
 

OnePlus 11 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) वनप्लस 11 5जी Android 13 पर आधारित ColorOS 13.0 पर चलता है और इसमें 6.7-इंच QHD+ (1,440x3,216 पिक्सल) Samsung LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पैनल ऑलवेज ऑन डिस्प्ले सपोर्ट करता और इसमें 1300nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 525ppi की पिक्सेल डेंसिटी मिलती है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 की प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें HDR और डॉल्बी विजन फॉर्मेट के लिए सपोर्ट मौजूद है। नए वनप्लस स्मार्टफोन में 12GB और 16GB LPDDR5x रैम ऑप्शन और Adreno 740 GPU के साथ नया ऑक्टा-कोर 4nm Snapdragon 8 Gen 2 SoC शामिल है।
Advertisement

OnePlus 11 5G में एक Hasselblad-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर है। कैमरा यूनिट में f/2.2 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल Sony IMX58 अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 32-मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें f/2.4 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। OnePlus 11 5G में 512GB तक UFS4.0 स्टोरेज है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, Beidou, Glonass, Galileo, GPS और NFC शामिल हैं। बोर्ड पर ई-कंपास, जायरोस्कोप, जी-सेंसर, रियर कलर टेम्परेचर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और क्वालकॉम सेंसर कोर सेंसर्स मिलते हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
Advertisement

OnePlus ने OnePlus 11 5G पर 5,000mAh की डुअल-सेल बैटरी दी है। यह 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसका डाइमेंशन 163.1x74.1x8.53 mm और वजन 205 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.