OnePlus 10T 5G ग्लोबल लॉन्च लाइवस्ट्रीम आज ऐसे देखें, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 10T 5G में 16GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 3 अगस्त 2022 11:44 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10T 5G को न्यूयॉर्क सिटी लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा।
  • OnePlus 10T 5G में 16GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी।
  • OnePlus 10T 5G में 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 प्राइमेरी सेंसर दिया जाएगा।

Photo Credit: Pricebaba

OnePlus आज OnePlus 10T 5G को ग्लोबली लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन को वनप्लस के न्यूयॉर्क सिटी लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा, जिसे इसके आधिकारिक YouTube चैनल और कंपनी की वेबसाइट के जरिए शाम 7:30 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। वनप्लस ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर बेस्ड होगा। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 16GB LPDDR5 RAM भी दी जाएगी। नए वनप्लस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस होने के लिए कंपनी द्वारा टीज भी किया गया है।
 

OnePlus 10T 5G भारत में लॉन्च लाइवस्ट्रीम डिटेल्स


चीनी स्मार्टफोन ब्रांड द्वारा आज OnePlus 10T 5G को न्यूयॉर्क सिटी लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। वनप्लस फैंस अगर इवेंट के लिए टिकट खरीदना चाहते हैं तो कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। वह फैंस जो इवेंट में फिजिकली शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो वह वनप्लस के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट और वनप्लस वेबसाइट के जरिए इवेंट की लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं। कंपनी ने अभी तक अपने ऑफिशियल YouTube चैनल पर OnePlus 10T 5G लॉन्च इवेंट लाइव स्ट्रीम शेड्यूल नहीं किया है। 
 

OnePlus 10T 5G की अनुमानित कीमत


OnePlus 10T 5G के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमतों के बारे में जानकारी मिली। एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन को अमेजन की यूके वेबसाइट पर GBP 799 यानी कि लगभग 76,500 रुपये की कीमत के साथ लिस्टेड किया गया था। लिस्टिंग को बाद में कथित तौर पर ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा हटा लिया गया था। OnePlus ने अभी तक OnePlus 10T 5G की कीमत का ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है।
Advertisement
 

OnePlus 10T 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus 10T 5G में 16GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि यह स्मार्टफोन AI सिस्टम बूस्ट 2.1 और हाइबरबूस्ट फीचर के साथ आएगा।

कैमरा की बात करें तो OnePlus ने कंफर्म किया है कि इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 प्राइमेरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। OnePlus 10T 5G के कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन भी होगा। कंपनी के मुताबिक फोन के साथ नया इमेज क्लैरिटी इंजन दिया जाएगा। वनप्लस के मुताबिक, यह एचडीआर 5.0 और टर्बोरॉ एल्गोरिदम का इस्तेमाल भी कर सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fast SoC, lots of RAM and storage
  • Good battery life and super-quick charging
  • Bright, vibrant display
  • Good overall value for money
  • Bad
  • Average photo and video quality
  • No wireless charging, IP rating, eSIM support
  • Fans will miss the alert slider
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 10T 5G, OnePlus 10T 5G Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.