50MP कैमरा, Dimensity 8100 चिप से लैस OnePlus 10R का Amazon विज्ञापन लॉन्च से पहले लीक!

ताजा रिपोर्ट कहती है कि OnePlus 10R भारत में OnePlus Ace के रूप में लॉन्च होगा।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2022 09:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने Weibo पर नए फोन को टीज किया है लेकिन इसका नाम नहीं बताया।
  • OnePlus 10R के स्पेसिफिकेशंस भी हो चुके हैं लीक।
  • फोन Realme GT Neo 3 का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

OnePlus 10R भारत में 28 अप्रैल को लाइव होने वाला है।.

OnePlus 10R भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने फोन की अभी तक अधिकारिक घोषणा भी नहीं की थी, कि OnePlus 10R का Amazon विज्ञापन ऑनलाइन लीक हो गया है। एक टिप्स्टर ने इसकी जानकारी दी है। हाल ही में वनप्लस इंडिया के सीईओ ने OnePlus 10R  में MediaTek Dimensity 8000 सीरीज प्रोसेसर होने की बात कही थी। कहा जा रहा है कि चीन में पेश किया गया Realme GT Neo 3 भारत में OnePlus 10R बनकर लॉन्च हो सकता है। OnePlus 10R भारत में 28 अप्रैल को लाइव होने जा रहा है जिसके साथ कंपनी OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और OnePlus Nord Buds पेश करेगी। इन सभी बातों के अलावा, कंपनी ने Weibo पर अपने नए हैंडसेट को टीज किया है लेकिन इसके नाम का खुलासा नहीं किया है। 

ट्विटर यूजर Rudransh (@rudransh116) ने सबसे पहले OnePlus 10R के Amazon विज्ञापन को स्पॉट किया था। उसके बाद जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसे शेयर किया। हालांकि, अभी तक एमेजॉन पर इसे लिस्ट नहीं किया गया है। कंपनी ने भी वनप्लस 10आर के लॉन्च के बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा है कि फोन 28 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है। फोन Realme GT Neo 3 का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। 

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus ने Weibo पर नए स्मार्टफोन को टीज किया है लेकिन इसका नाम नहीं बताया है। वीबो पर शेयर किया गया पोस्टर OnePlus Ace का बताया जा रहा है। गैजेट्स 360 ने कंपनी से इसके बारे में पुष्टि करने की कोशिश की, लेकिन तब तक शायद इस पोस्ट को हटा दिया गया था। जाने माने टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने वीबो की उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसे एक दूसरे प्रसिद्ध टिप्स्टर पांडा इज बाल्ड (अनुवादित) ने शेयर किया था। पोस्टर में फोन को ब्लैक और ब्लू कलर में दिखाया गया है जिसमें फ्लैट किनारों वाला डिजाइन है। फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा यूनिट दिखाई देती है जिसमें एलईडी फ्लैश भी नजर आता है। 

OnePlus 10R के स्पेसिफिकेशंस भी इससे पहले कई बार लीक हो चुके हैं। एक ताजा रिपोर्ट कहती है कि OnePlus 10R भारत में OnePlus Ace के रूप में लॉन्च होगा। फोन में पंच होल डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस ई4 एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 से लैस हो सकता है। स्मार्टफोन में 256GB तक की स्टोरेज और 12GB तक रैम देखने को मिल सकती है। रियर में यह ट्रिपल कैमरा यूनिट से लैस होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल के साथ Sony IMX766 सेंसर होगा।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2,120x1,080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.