OnePlus 10 Pro का इंडिया लॉन्‍च इसी महीने, क‍िफायती 5G स्‍मार्टफोन भी आएगा

कंपनी एक ऐसे स्‍मार्टफोन पर भी काम कर रही है, जो 150वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

OnePlus 10 Pro का इंडिया लॉन्‍च इसी महीने, क‍िफायती 5G स्‍मार्टफोन भी आएगा

Photo Credit: Oneplus

वनप्‍लस के मुताबिक, भारत, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में इस महीने के आखिर तक OnePlus 10 Pro स्‍मार्टफोन की बिक्री शुरू हो जाएगी।

ख़ास बातें
  • भारत समेत बाकी ग्‍लोबल मार्केट्स में भी लॉन्‍च किया जाएगा स्‍मार्टफोन
  • नई IoT डिवाइसेज लॉन्‍च करने की योजना भी बना रही है कंपनी
  • किफायती 5G स्‍मार्टफोन इस साल के अंत तक लॉन्‍च किया जाएगा
विज्ञापन
OnePlus 10 Pro स्‍मार्टफोन को भारत समेत बाकी ग्‍लोबल मार्केट्स में इस महीने के आखिर तक लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी घोषणा सोमवार को मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC) में की। वनप्‍लस ने यह भी बताया कि वह भारत और यूरोप में अपना सबसे क‍िफायती 5G स्‍मार्टफोन और नई IoT डिवाइसेज लॉन्‍च करने की योजना बना रही है। कंपनी एक ऐसे स्‍मार्टफोन पर भी काम कर रही है, जो 150वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह डिवाइस इस साल की दूसरी तिमाही में डेब्‍यू करेगी। दिलचस्प बात यह है कि OnePlus ने अब स्पष्ट किया है कि उसका OxygenOS ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS के साथ अपना कोडबेस शेयर करेगा, लेकिन जब OxygenOS 13 रिलीज किया जाएगा, तब वही लुक और फील आएगा, जो OxygenOS में है। इस बीच, ओपो ने मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में 240वॉट फ्लैश चार्जिंग तकनीक को पेश किया। दावा है कि यह 9 मिनट से कम समय में फोन की बैटरी को फुल चार्ज कर देती है। 

 

इंडिया में किफायती 5G फोन लॉन्‍च करेगी कंपनी 

वनप्‍लस के मुताबिक, भारत, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में इस महीने के आखिर तक OnePlus 10 Pro स्‍मार्टफोन की बिक्री शुरू हो जाएगी। कंपनी ने बताया कि इस स्मार्टफोन ने चीन में ओपन सेल के दौरान CNY 100 मिलियन (लगभग 120 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई की। जनवरी में चीन में OnePlus 10 Pro को लॉन्‍च किया गया था। वनप्लस ने कहा है कि वह इस साल के आखिर में भारत और यूरोप में अपना सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने बताया कि वह भारत में एक रिटेल मॉडल भी लेकर आएगी। इसे ऑर्डर तो ऑनलाइन किया जाएगा, लेकिन हासिल करने के लिए रिटेल स्‍टोर पर जाना होगा, जहां स्‍टोर मेंबर फोन को सेटअप करेगा। 

इसे भी पढ़ें: OnePlus 10 Pro India Launch in March, Company to Debut Its Most Affordable 5G Phone
 

150W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग वाला स्‍मार्टफोन भी होगा लॉन्‍च  

OnePlus ने बताया है कि वह इस साल दूसरी तिमाही में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इस तकनीक को ओपो रिसर्च इंस्टिट्यूट ने डेवलप किया है। दावा है कि यह 4,500mAh की बैटरी को 5 मिनट में 1 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है।
 

इंडिपेंडेंट प्रॉपर्टी बना रहेगा OxygenOS

वनप्लस ने खुलासा किया है कि एंड्रॉयड 13 के आने पर उसका OxygenOS 13 एक इंडिपेंडेंट ब्रांड प्रॉपर्टी बना रहेगा। कंपनी के मुताबिक, वनप्लस डिवाइस पर OxygenOS को बनाए रखने का फैसला कम्युनिटी से मिले फीडबैक के बाद लिया गया है। हालांकि OxygenOS और ColorOS दोनों को उसी कोडबेस पर डेवलप किया जाएगा जैसा कि पहले घोषित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Honor Magic 4 Series With Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC, 50-Megapixel Cameras Launched at MWC 2022
 

Oppo ने दिखाई 240वॉट चार्जिंग तकनीक, 9 मिनट में फुल होगी बैटरी

वनप्लस के सिस्टर-ब्रांड ओपो ने भी 150W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक का प्रदर्शन किया। इसे अपकमिंग ओपो फ्लैगशिप फोन में लाने की योजना है। कंपनी ने 240W SuperVOOC फ्लैश चार्ज तकनीक का एक डेमो भी दिया। ओपो का दावा है कि इससे लगभग 9 मिनट में 4,500mAh की बैटरी 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि 240W चार्जिंग तकनीक कब और किस डिवाइस में ऑफर की जाएगी।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  2. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  3. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  5. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  6. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  7. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  8. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  9. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »