ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 हैंडसेट इस महीने होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 नवंबर 2015 16:26 IST
ऐप्पल के पूर्व सीईओ जॉन स्कली द्वारा समर्थित ओबी वर्ल्डफोन कंपनी इस महीने के अंत तक भारत में अपने स्मार्टफोन का नया लाइनअप पेश कर देगी। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इस महीने के अंत तक भारत में अपने ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 को लॉन्च करने की जानकारी दी।

ओबी वर्ल्डफोन ने यह भी बताया कि उसने ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 और वर्ल्डफोन एसजे1.5 स्मार्टफोन को हाल ही में वियतनाम और दुबई में लॉन्च किया है।
Advertisement

गौरतलब है कि ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 स्मार्टफोन की बिक्री पिछले महीने शुरू हुई थी। इसके दो वेरिएंट हैं। 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट 199 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) व 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 249 डॉलर (करीब 16,500 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। दूसरी तरफ, ओबी वर्ल्डफोन एसजे1.5 को 129 डॉलर (करीब 8,500 रुपये) में पेश किया गया था।

कंपनी की योजना की जानकारी देते हुए ओबी वर्ल्डफोन के सीईओ और सह-संस्थापक नीरज चौहान ने कहा, "हम इस महीने में ही ओबी वर्ल्डफोन को भारत में लॉन्च करने वाले हैं।"
Advertisement

याद रहे कि दोनों ही नए ओबी स्मार्टफोन सेन-फ्रांससिको स्थित प्रोडक्ट स्टूडियो एम्यूनीशन द्वारा डिजाइन किए गए हैं। इस कंपनी ने ही एंड्रॉयड पर बेस्ड ओबी लाइफस्पीड कस्टम यूज़र इंटरफेस डेवलप किया है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 स्मार्टफोन 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आएगा। यह यूनीबॉडी मेटालिक एसेंट्स और फ्लोटिंग ग्लास डिस्प्ले से लैस है। स्मार्टफोन में 5 इंच का जेडीआई इन-सेल आईपीएस फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 443 पीपीआई। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन भी मौजूद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0.2 पर चलता है जिसके ऊपर ओबी लाइफस्पीड यूआई मौजूद है। यह 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 (एमएसएम8939) चिपसेट और एड्रेनो 405 जीपीयू के साथ आएगा। ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 में माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश और सोनी एक्समोर आईएमएक्स214 सेंसर के साथ एफ/2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। यह एक डुअल-सिम फोन है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है और यह एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरोस्कोप और एंबियंट लाइट सेंसर से लैस है। हैंडसेट का डाइमेंशन 146x74x8 मिलीमीटर है और वज़न 147 ग्राम।

ज्ञात हो कि जॉन स्कली की कंपनी इंफ्लेक्सन प्वाइंट ने एनडीटीवी के गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.