Nubia Z70 Ultra होगा इन कलर्स में लॉन्च, यहां जानें क्या कुछ होगा खास

Nubia जल्द ही Nubia Z70 Ultra को चीनी बाजार में पेश करने वाला है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 17:18 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z70 Ultra फोन 21 नवंबर 2024 को चीन में लॉन्च होने वाला है।
  • Nubia Z70 Ultra में 6.85 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Nubia Z70 Ultra स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ आएगा।

Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nubia

Nubia जल्द ही Nubia Z70 Ultra को चीनी बाजार में पेश करने वाला है। आधिकारिक लॉन्च से पहले ब्रांड ने एक टीजर जारी किया था, जिसमें इसके कलर वेरिएंट और कैमरा सेटअप की पुष्टि हुई। इन कलर्स में से एक वान गाग (कलाकार) की सबसे लोकप्रिय कृतियों में से एक है। यहां हम आपको Nubia Z70 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nubia Z70 Ultra Design


Nubia Z70 Ultra फोन 21 नवंबर 2024 को चीन में लॉन्च होने वाला है। इस आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन का टीजर हाल ही में जारी किया गया था, जिसमें इसके तीन कलर्स ऑप्शन की पुष्टि की गई थी। पहले ही ब्लैक सील और एम्बर कलर वेरिएंट देखा जा चुका है। अब वान गाग की स्टाररी नाइट के साथ तीसरा वर्जन भी सामने आया। यह डिजाइन नूबिया के पुराने Z60  Ultra Leading Edition के समान है। रियर पैनल में प्राइमरी सेंसर के लिए एक बड़ा सर्कुलर कैमरा है, साथ ही एक छोटे सेटअप पर टेलीफोटो शूटर भी है। पिल शेप के इस मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश और एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी है। 

एक अन्य टीजर में 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट मिलने की भी पुष्टि की गई है, जबकि इसका प्राइमरी कैमरा एडजेस्टेबल फिजिकल अपर्चर के साथ 35 मिमी सेंसर का सपोर्ट करता है। आपको बता दें कि Nubia Z70 Ultra को हाल ही में एक बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर देखा गया था, जहां इसके स्नैपड्रैगन 8 एलीट के साथ आने की पुष्टि हुई। इस प्रोसेसर के साथ 16GB रैम दी जाएगी। गीकबेंच लिस्टिंग से यह पता चला था कि आगामी फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।


Nubia Z70 Ultra Specifications (Expected)


Nubia Z70 Ultra में 6.85 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इस महीने की शुरुआत में ब्रांड Z70 Ultra के कैमरा सैंपल भी शेयर किए थे। क्लियर व्यू के लिए बेहतर लाइट ट्रांसमिटेंस प्रदान करने के लिए एक इंडीपेंडेंट पिक्सल ड्राइवर और एआई ट्रांसपेरेंसी एल्गोरिदम 7.0 है। यह IP68/IP69 रेटिंग के साथ आने की उम्मीद है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.