Nubia Z70 Ultra Photographer Edition में मिलेगी 6,150mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग!

फोन Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मार्च 2025 16:40 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है।
  • इसमें 50MP का मेन सेंसर आ सकता है।

Nubia Z70 Ultra में 6.85 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nubia

Nubia अपने Z70 Ultra फोन का एक खास एडिशन जल्द लेकर आ सकती है। कंपनी ने इससे पहले आए Z60 Ultra का फोटोग्राफर एडिशन फोन लॉन्च किया था। इस बार भी कंपनी Z70 Ultra Photographer Edition पेश करने वाली है जो कि एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में नजर आया है। फोन में 6.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह 6000mAh से भी ज्यादा बैटरी कैपिसिटी के साथ लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं फोन के बारे में लीक हुए अन्य फीचर्स क्या कहते हैं। 

Nubia Z70 Ultra Photographer Edition स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च के करीब कहा जा सकता है। फोन को चीन के MIIT सर्टिफिकेशन में देखा गया है। इसका मॉडल नम्बर NX737J है। हालांकि लिस्टिंग फोन के नाम की पुष्टि नहीं करती है। वहीं, दूसरी तरफ टिप्स्टर WhyLab की ओर से दावा किया गया है कि यह स्पेशल एडिशन फोन होगा। 

MIIT सर्टिफिकेशन में फोन के अंदर 5G कनेक्टिविटी की पुष्टि होती है। फोन एक डुअल सिम डिवाइस होगा। यह Android ऑपरेटेड डिवाइस होगा। फोन में बहुत बड़े अपग्रेड संभावित नहीं हैं। इसके इंटरनल स्पेसिफिकेशंस स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही हो सकते हैं। TENNA पर जो इमेज नजर आई है उसमें फोन लैदर बैक के साथ दिखाई देता है। 

Nubia Z70 Ultra Photographer Edition में 6.85 इंच का AMOLED पैनल मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा होगा। बेजल्स 1.25mm के हो सकते हैं। फोन Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें 6,150mAh की बैटरी आ सकती है। जिसके साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन सेंसर आ सकता है। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है जिसके साथ OIS सपोर्ट भी होगा। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.85 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1216x2688 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  4. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  6. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  7. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  8. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  9. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  10. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.