Nubia Z60 Ultra की पहली सेल में ‘लूट’, 1 सेकंड में अरबों रुपये के स्‍मार्टफोन बिके!

Nubia Z60 Ultra First Sale : Nubia Z60 Ultra को कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्‍च किया गया था। इसके 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल के दाम 4,299 युआन (50,054 रुपये) से शुरू हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z60 Ultra की पहली सेल आज हुई
  • रिपोर्ट में दावा है कि फोन को खूब रेस्‍पॉन्‍स मिला
  • 1 सेकंड में अरबों रुपये के स्‍मार्टफोन बिक गए

Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करता है।

Nubia Z60 Ultra स्‍मार्टफोन को इस महीने 19 दिसंबर को चीन में लॉन्‍च किया गया था। प्री-ऑर्डर पूरा होने के बाद आज इस फोन की पहली ऑफ‍िशियल सेल हुई है, जिसमें Nubia Z60 Ultra को बंपर रेस्‍पॉन्‍स मिला है। गिजमोचाइना ने एक रिपोर्ट में बताया है कि लगभग सभी प्‍लेटफॉर्म्‍स पर इस स्‍मार्टफोन ने जबरदस्‍त सेल हासिल की है, जिसका नतीजा है कि इस स्‍मार्टफोन के दम पर महज 1 सेकंड में कंपनी ने 1 अरब युआन (लगभग 11 अरब रुपये) से ज्‍यादा का रेवेन्‍यू हासिल किया है।  
 

Nubia Z60 Ultra Price 

Nubia Z60 Ultra को कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्‍च किया गया था। इसके 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल के दाम 4,299 युआन (50,054 रुपये), 16 जीबी रैम + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 4,699 युआन (54,711 रुपये) है। 16 जीबी+ 1 टीबी मॉडल को 5,299 युआन (लगभग 61,697 रुपये) में लिया जा सकता है। यह फोन ब्‍लैक और सिल्वर कलर ऑप्‍शन में आता है। 
Advertisement
 

Nubia Z60 Ultra specifications

Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करता है और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट इस फोन में मिलता है। 

Nubia Z60 Ultra में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है, जो Sony IMX800 सेंसर से लैस है और ऑप्‍टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा एक और 50 मेगापिक्‍सल का ओआईएस सपोर्ट वाला वाइड एंगल कैमरा भी इस फोन में है। तीसरे लेंस के रूप में 64 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिसके साथ भी ओआईएस सपोर्ट और 3एक्‍स ऑप्टिकल जूम मिलता है। 
Advertisement

Nubia Z60 Ultra में 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर माई ओएस की लेयर है। कंपनी ने इस फोन में अबतक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 लगाया है। 6 हजार एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है ताकि गेमिंग से लेकर एंटरटेनमेंट तक की जरूरत को पूरा किया जा सके। बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 80 वॉट का चार्जर भी बॉक्‍स में मिलता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.