Nubia Z60 Ultra के कैमरा सैंपल्स लॉन्च से पहले आए सामने, जानें सबकुछ

Nubia Z60 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3  प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और एंड्रॉइड 14 का सपोर्ट मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 नवंबर 2023 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z60 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • Nubia Z60 Ultra में 12GB RAM दी जा सकती है।
  • Nubia Z60 Ultra एंड्रॉइड 14 पर काम कर सकता है।

Nubia Z60 Ultra

Nubia तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रही, जिसमें Red Magic 9 Pro सीरीज, Nubia Z60 Ultra और Nubia Z60 Fold शामिल हैं। ये तीनों स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 पर बेस्ड होंगे। कंपनी अपना पहला फोल्डेबल फोन लेकर आ रही है। Red Magic 9 Pro सीरीज 23 नवंबर को पेश होगी, जबकि Nubia Z60 Fold को 2024 की पहली तिमाही में लॉन्च करने की संभावना है। Nubia Z60 Ultra इस साल दिसंबर में पेश होने की उम्मीद है। अनुमानित लॉन्च से पहले फोन के कैमरा सैंपल वीबो पर नजर आए हैं। यहां हम आपको Nubia के आगामी स्मार्टफन के बारे में बता रहे हैं।


Nubia Z60 Ultra के कैमरा सैंपल


नूबिया के प्रेसिडेंट नी फी ने शुरुआत में Nubia Z60 Ultra के कैमरा सैंपल शेयर किए थे और इन फोटोज को बाद में टिपस्टर WHY LAB द्वारा रिशेयर किया गया था। सैंपल बेहतरीन कलर रिप्रोडक्शन और डाइनेमिक रेंज को उजागर करते हैं। हालांकि, Nubia द्वारा कैमरा कॉन्फिगरेशन के बारे में ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है।

अगस्त में सामने आई एक लीक फोटो से सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल वाले दो स्मार्टफोन का पता चला है। बाईं ओर Nubia Z50s Pro है, जबकि दाईं ओर एक ज्यादा दमदार कैमरा फोकस मॉड्यूल है जो कि Nubia Z60 Ultra है। ऐसी संभावना है कि Z60 Ultra में 1 इंच का 35mm सोनी IMX989 प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन में अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा भी होगा।
Advertisement

Nubia NX721J फोन को हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया था जो कि आगामी Nubia Z60 Ultra हो सकता है। लिस्टिंग से पता चला कि फोन में Snapdragon 8 Gen 3  प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और एंड्रॉइड 14 का सपोर्ट मिल सकता है। Nubia एक अन्य मॉडल पर भी काम कर रहा है, जिसे Nubia Z50 SE कहा जा रहा है। ऐसी संभावना है कि आगामी फोन Snapdragon 8 Gen 2 से लैस है। आगामी फोन दिसंबर में Nubia Z60 Ultra के साथ दस्तक दे सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.