Nubia Z50S हुआ लॉन्च 12GB रैम, 144Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यह 5G, WiFi 6E, NFC, और Bluetooth 5.3 को सपोर्ट करता है।

Nubia Z50S हुआ लॉन्च 12GB रैम, 144Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

Nubia Z50S में 6.67 इंच का फ्लेक्सिबल कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है।

ख़ास बातें
  • फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • रियर में स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा कैरी करता है।
  • इसे स्लीक ब्लैक कलर में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Nubia की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन Nubia Z50S को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने बिना किसी शोर शराबे के फोन को चाइनीज मार्केट में उतार दिया है। फोन मिडरेंज में पेश किया गया है लेकिन स्पेसिफिकेशंस काफी आकर्षक हैं। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 जैसा दमदार प्रोसेसर है, 144Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, और 5000mAh बैटरी फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Nubia Z50S Price

Nubia Z50S को कंपनी ने चीन में 2,199 युआन (लगभग 24,983 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। जिसमें फोन का 12 जीबी रैम, और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसे स्लीक ब्लैक कलर में पेश किया गया है। फोन को JD.com से खरीदा जा सकता है।  
 

Nubia Z50S Specifications

नूबिया जेड50एस के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें तो Nubia Z50S में 6.67 इंच का फ्लेक्सिबल कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है और 2400×1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में दमदार Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिप लगी है जिसके साथ में कंपनी ने 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक UFS 4.0 स्टोरेज को पेअर किया है।  

कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो रियर में स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा कैरी करता है। यह 35mm Sony IMX787 सेंसर से लैस है। अल्ट्रावाइड सेंसर के तौर पर 50 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस लेंस है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा फिट किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस रिकग्निशन फीचर भी है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यह 5G, WiFi 6E, NFC, और Bluetooth 5.3 को सपोर्ट करता है। फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है। यह 80W फास्ट चार्जर के साथ आती है। जिसके लिए कहा गया है कि फोन 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में केवल 30 मिनट लेता है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »