64MP कैमरा, 18GB रैम, 120वॉट चार्जिंग के साथ Nubia Z40S Pro स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें कीमत

यह स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से पावर्ड Nubia Z40 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे इस साल की शुरुआत में फरवरी में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 19:12 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में ‘स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1’ प्रोसेसर दिया गया है
  • यह दो बैटरी ऑप्‍शंस के साथ आता है
  • फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है

यह फोन फोटोग्राफी पर फोकस करता है। कंपनी ने इसमें अपनी NEOVision कैमरा तकनीक दी है।

नूबिया Z40S प्रो (Nubia Z40S Pro) स्‍मार्टफोन बुधवार को चीन में लॉन्च किया गया। यह स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से पावर्ड Nubia Z40 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे इस साल की शुरुआत में फरवरी में लॉन्च किया गया था। नए ‘नूबिया Z40S प्रो' स्‍मार्टफोन में ‘स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1' प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन फोटोग्राफी पर फोकस करता है। कंपनी ने इस फोन में अपनी NEOVision कैमरा तकनीक दी है। यह 64 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है। फोन से फौरन वीडियो रिकॉर्ड करने या फोटो कैप्चर करने के लिए इसके पैनल पर दायीं तरफ एक कस्टम स्लाइडर दिया गया है।
 

Nubia Z40S Pro के प्राइस और उपलब्‍धता 

Nubia Z40S Pro स्‍मार्टफोन चार कॉन्फि‍गरेशन में आता है। बेस मॉडल 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट वाला है, जिसकी कीमत 3,399 युआन (लगभग 40,000 रुपये) है, जबकि टॉप-एंड मॉडल 12GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्‍शन में आता है, जिसकी कीमत 4,499 युआन (लगभग 55,000 रुपये) है। दोनों वैरिएंट 80 वॉट चार्जिंग और 5000mAh बैटरी को सपोर्ट करते हैं। 

इसे 120 वॉट चार्जिंग और 4600mAh बैटरी के साथ भी लाया गया है। इसमें 12GB RAM + 256GB स्‍टोरेज मॉडल के प्राइस 4,299 युआन (लगभग 51,000 रुपये) हैं। यह 18GB RAM + 1TB स्‍टोरेज ऑप्‍शन में भी आता है, जिसकी कीमत 6,699 युआन (लगभग 80,000 रुपये) है। ये सभी वैरिएंट मैजिक ग्रीन और नाइट सी कलर ऑप्शन में आते हैं।

कंपनी नूबिया Z40S प्रो का Ling Cage एडिशन भी लाई है। यह एक खास डिजाइन और कस्टम UI को सपोर्ट करता है। 12GB RAM + 256GB मॉडल वाले इस फोन के दाम 4,699 युआन (लगभग 56,000 रुपये) हैं। इसे 26 जुलाई से चीन में खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Nubia Z40S प्रो के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

नूबिया Z40S प्रो में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट, 480Hz का टच सैंपलिंग और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर से पावर्ड है। 

फोन में 64 मेगापिक्सल Sony IMX787 प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसे सपोर्ट करते हुए  50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप की मदद से 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 8K तक मैक्रो शूटिंग की जा सकती है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। तस्‍वीरों को बेहतर तरीके से कैप्‍चर करने के लिए कैमरा में नूबिया NEOVision तकनीक दी गई है। कैमरे को फौरन एक्सेस करने के लिए इसमें कस्टम स्लाइडर भी लगाया गया है। 205 ग्राम वजन वाला यह फोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है, जिस पर MyOS की लेयर है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

18 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  9. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.