मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला पहला Android फोन होगा Nubia Z40 Pro

अब-तक केवल Apple कंपनी ही अपने डिवाइस में MagSafe वायरलेस मैग्नेटिक चार्जिंग क्षमता पेश करती है, जिसकी शुरुआत साल 2020 में iPhone 12 सीरीज़ के साथ हुई थी। Realme कंपनी ने मैग्नेटिंग वायरलेस चार्जिंग का ऐलान किया था, लेकिन अब-तक इसे पब्लिक फोन में उपलब्ध नहीं कराया गया।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 फरवरी 2022 15:13 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z40 सीरीज़ में आ सकते हैं दो फोन
  • Nubia Z40 Pro फोन Nubia Z30 Pro का सक्सेसर होगा
  • नुबिया ज़ेड40 प्रो में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर
Nubia Z40 सीरीज़ जल्द ही चीन में लॉन्च की जा सकती है। कहा जा रहा है कि इस सीरीज़ में दो फोन शामिल होंगे, Nubia Z40 और Nubia Z40 Pro। वहीं, लॉन्च से पहले अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि नुबिया ज़ेड40 प्रो फोन मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। जैसे कि नाम से समझ आता है, यह नुबिया ज़ेड40 प्रो फोन Nubia Z30 Pro का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। उम्मीद की जा सकती है कि आगामी ज़ेड40 सीरीज़ को भी इस साल मई महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Nubia ने अपने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक टीज़र पोस्टर शेयर किया है। इस टीज़र पोस्टर में Nubia Z40 Pro के साथ 'Magnetic' शब्द का उल्लेख किया गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि आगामी नुबिया ज़ेड 40 प्रो फोन मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग क्षमता से लैस होगा। यदि ऐसा होता है कि यह तो पहला एंड्रॉयड फोन बन जाएगा, जो कि मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा।   
Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अब-तक केवल Apple कंपनी ही अपने डिवाइस में MagSafe वायरलेस मैग्नेटिक चार्जिंग क्षमता पेश करती है, जिसकी शुरुआत साल 2020 में iPhone 12 सीरीज़ के साथ हुई थी। इसके अलावा, Realme कंपनी ने मैग्नेटिंग वायरलेस चार्जिंग का ऐलान किया था, लेकिन अब-तक इसे यूज़र्स के लिए फोन में उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे में नुबिया ज़ेड40 प्रो फोन पहला एंड्रॉयड फोन बन जाएगा, जिसमें मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग क्षमता दी जाएगी।

इन सब के अलावा, इस फोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसके साथ 16 जीबी रैम मिल सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.