Nubia Z20 हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और दो डिस्प्ले हैं इसमें

Nubia Z20 को डुअल डिस्प्ले एक्सपीरियंस के साथ चीन में लॉन्च कर दिया गया है। जानें हैंडसेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 अगस्त 2019 09:53 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z20 की शुरुआती कीमत 3,499 चीनी युआन (लगभग 35,200 रुपये)
  • स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है नूबिया ज़ेड20 में
  • नूबिया ज़ेड20 में है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Nubia Z20 हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और दो डिस्प्ले हैं इसमें

Nubia Z20 को डुअल डिस्प्ले एक्सपीरियंस के साथ चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नूबिया के इस फ्लैगशिप फोन के फ्रंट पैनल पर बिना नॉच के साथ कर्व्ड-एज़ डिस्प्ले है, फोन के पिछले हिस्से पर फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले है। बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है, इसका इस्तेमाल लैंडस्केप शॉट्स के साथ-साथ सेल्फी लेने के लिए भी किया जा सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज है। नूबिया ज़ेड20 चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, हालांकि इसके ग्लोबल लॉन्च की घोषणा होनी अभी बाकी है।

Nubia Z20 की कीमत

चीनी मार्केट में नूबिया ज़ेड20 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (लगभग 35,200 रुपये), 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 3,699 चीनी युआन (लगभग 37,200 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,199 चीनी युआन (लगभग 42,200 रुपये) तय की गई है।

कंपनी ने चीन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं, साथ ही ई-कॉमर्स पोर्टल Jingdong Mall, Suning और Tmall भी हैंडसेट के लिए प्री-ऑर्डर ले रहे हैं। हैंडसेट की बिक्री चीन में 16 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

Nubia Z20 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला नूबिया ज़ेड 20 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित नूबिया यूआई पर चलता है और इसमें दो डिस्प्ले पैनल हैं जो फ्रंट और बैक पर उपलब्ध हैं। फोन में 6.42 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, बैक पैनल पर 5.1 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले  है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.94 प्रतिशत है।

एन्हांस्ड ग्राफिक्स अनुभव देने के लिए यह फोन डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक (यूएफएस 3.0) स्टोरेज है। अब बात कैमरा सेटअप की। फोन के फ्रंट पैनल पर अलग से सेल्फी कैमरा नहीं दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप ही सेल्फी खींचने के लिए काम आता है।
Advertisement

फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, वाइड-एंगल लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और टेलीफोटो लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। कैमरा 3x लॉसलेस ज़ूम और 30x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nubia Z20 price, Nubia Z20 specifications, Nubia Z20, Nubia
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  2. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  2. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  3. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  5. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  6. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  7. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  8. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  9. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
  10. IPL 2026 Live Streaming: RCB vs SRH मैच से आज आईपीएल 2026 का आगाज, ऐसे देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.