लॉन्च हुआ 6 जीबी रैम और दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें इसके बारे में

ZTE के सब ब्रांड Nubia ने नया स्मार्टफोन Nubia Z18 Mini चीन में लॉन्च कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने Nubia V18 स्मार्टफोन उतारा था।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2018 16:20 IST
ख़ास बातें
  • Nubia ने नया स्मार्टफोन Nubia Z18 Mini लॉन्च किया
  • कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने Nubia V18 से उठाया था पर्दा
  • डुअल रियर कैमरा और अन्य आकर्षक फीचर से लैस है फोन

नूबिया ज़ेड18 मिनी

ZTE के सब ब्रांड Nubia ने नया स्मार्टफोन Nubia Z18 Mini चीन में लॉन्च कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने Nubia V18 स्मार्टफोन उतारा था। कंपनी के नए मिड रेंज स्मार्टफोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले है। 18:9 आस्पेक्ट रेशियो है। स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। रैम 6 जीबी के हैं। Nubia के इस हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। ध्यान रहे, Nubia Z18 mini ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पिंक रंग वेरिएंट में मिलेगा।
 

Nubia Z18 mini कीमत

नूबिया ज़ेड 18 मिनी की कीमत 1,799 चीनी युआन (तकरीबन 18,700 रुपये) है। यह वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,099 चीनी युआन (21,800 रुपये) का है। इसके अलावा इसका लिमिटेड एडिशन भी है, जिसकी कीमत 2,199 चीनी युआन (करीब 22,800 रुपये) है। स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर बुधवार से शुरू हो जाएंगे और चीन में यह 19 अप्रैल से बिकना शुरू हो जाएगा।
Advertisement
 

Nubia Z18 mini स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Nubia Z18 mini एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसके टॉप पर है नूबिया यूआई। जैसा कि हमने पहले बताया, फोन में 5.7 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेसियो से लैस होकर आया है। हैंडसेट में काम करता है 8 कोर वाला स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में एड्रेनो 512 जीपीयू है। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 6 जीबी रैम।

कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है। पहला 24 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। अपर्चर एफ/1.7 है। Nubia Z18 mini के फ्रंट में आपको मिलेगा 8 मेगापिक्सल का कैमरा। सेल्फी कैमरा एआई ब्यूटी प्री-फिलिंग लाइट फीचर से लैस है।
Advertisement

जैसा कि हमने पहले बताया, Nubia Z18 mini के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं। 64 जीबी और 128 जीबी। स्मार्टफोन में स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प नहीं है। फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और ग्लोनास सपोर्ट है। पर्याप्त सेंसर का साथ भी फोन को मिला है। पावर देने के लिए मौज़ूद है 3450 एमएएच की बैटरी। फोन का कुल वज़न 153 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.