Nubia X लॉन्च, दो डिस्प्ले वाले इस फोन में हैं 8 जीबी रैम

ज़ेडटीई के सब-ब्रांड नूबिया ने मंगलवार को अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nubia X को लॉन्च किया है। नूबिया एक्स की सबसे अहम खासियत है डुअल डिस्प्ले।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2018 17:42 IST
ख़ास बातें
  • Nubia X की प्राइमरी स्क्रीन 6.26 इंच की है
  • 5.1 इंच की स्क्रीन भी नूबिया एक्स का हिस्सा है
  • नूबिया एक्स में कोई फ्रंट कैमरा नहीं है
ज़ेडटीई के सब-ब्रांड नूबिया ने मंगलवार को अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nubia X को लॉन्च किया है। नूबिया एक्स की सबसे अहम खासियत है डुअल डिस्प्ले। फोन में 6.26 इंच और 5.1 इंच की स्क्रीन हैं। स्मार्टफोन की अन्य खासियतों में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे और 8 जीबी तक रैम शामिल हैं। इसमें कोई फ्रंट कैमरा नहीं है और ना ही डिस्प्ले नॉच। यूज़र डुअल डिस्प्ले की मदद से नूबिया एक्स में रियर कैमरे के ज़रिए ही सेल्फी ले पाएंगे। स्मार्टफोन को कंपनी के घरेलू मार्केट में उपलब्ध कराया गया है। गौर करने वाली बात है कि स्मार्टफोन को चार ग्रेडिएंट कलर में उपलब्ध कराया गया है।
 

Nubia X की कीमत

नूबिया एक्स के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को चीनी मार्केट में 3,299 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) में बेचा जाएगा। इस कीमत में गोल्ड के साथ ब्लैक व ग्रे कलर मॉडल मिलेगा। ब्लू मॉडल की कीमत 3399 चीनी युआन (करीब 36,000 रुपये) है। 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,699 चीनी युआन (करीब 39,200 रुपये) में बेचा जाएगा। यह दाम गोल्ड रंग के साथ ब्लैक व ग्रे कलर मॉडल का है। इस वेरिएंट के ब्लू मॉडल का दाम 3,799 चीनी युआन (करीब 40,300 रुपये) है। प्रीमियम 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 4,199 चीनी युआन (करीब 44,500 रुपये) है। इस दाम में ब्लैक और गोल्ड रंग वेरिएंट मिलेगा। ब्लू और गोल्ड रंग के मॉडल की कीमत 4,299 चीनी युआन (करीब 45,600 रुपये) है।
Advertisement
 

Nubia X स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम नूबिया एक्स में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित पर Nubia UI 6.0.2 कस्टम ओएस है। स्मार्टफोन में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) प्राइमरी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। इस फोन का सेकेंडरी डिस्प्ले 5.1 इंच का है। यह एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस है।

Nubia X में 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिए गए हैं। रैम के दो विकल्प हैं 6 जीबी रैम और 8 जीबी। स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप है। 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। यह एफ/1.8 अपर्चर, पीडीएएफ, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 24 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसमें कोई फ्रंट कैमरा नहीं है। लेकिन पीछे भी डिस्प्ले होने के कारण आप इसका इस्तेमाल सेल्फी लेने के लिए कर सकते हैं।
Advertisement

Nubia X की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट की बैटरी 3,800 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। नूबिया एक्स का डाइमेंशन 154.1x73.30x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nubia X, Nubia X Price, Nubia X Specifications, Nubia, ZTE
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.