Nubia लॉन्च करेगी 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला सस्ता फोन UG Phone U25 5G, जानें फीचर्स

UG Kids Watch 1 भी इस फोन के साथ लॉन्च हो सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जून 2024 11:17 IST
ख़ास बातें
  • UG Phone U25 5G एक अफॉर्डेबल फोन हो सकता है।
  • यह ZTE Blade A75 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
  • यह IPS LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

Nubia Flip 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था।

Nubia जल्द ही एक और फोन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी चाइनीज टेलीकॉम कंपनी टेलीमेक के साथ मिलकर कथित तौर पर इस फोन पर काम कर रही है। यह फोन UG Phone U25 5G हो सकता है। इसके साथ में कंपनी UG Kids Watch 1 पर भी काम कर रही है। फोन में 5000mAh बैटरी हो सकती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। ये दोनों ही डिवाइसेज IMEI डेटाबेस में देखे गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Nubia का नया फोन UG Phone U25 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी UG Kids Watch 1 भी इसके साथ लॉन्च कर सकती है। इन दोनों डिवाइसेज को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दोनों ही डिवाइसेज आकर्षक फीचर्स के साथ लॉन्च होंगे। UG Phone U25 5G एक अफॉर्डेबल फोन हो सकता है। पब्लिकेशन ने इसके बारे में अनुमान लगाया है कि यह ZTE Blade A75 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह IPS LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। डिवाइस में Unisoc T760 चिपसेट होगा। इसमें 5000mAh की बैटरी हो सकती है। फोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया जा सकता है। यह फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Android 13 मिल सकता है जिस पर MyOS 13 की लेयर दी जा सकती है। 

UG Kids Watch 1 भी इस फोन के साथ लॉन्च हो सकती है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह खासतौर पर बच्चों के लिए लॉन्च हो सकती है। इसमें कई ऐसे फीचर्स होंगे जिससे बच्चों की दिनभर की एक्टिविटी को ट्रैक किया जा सकेगा। हालांकि यहां पर स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसमें SIM कार्ड का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। जिसकी मदद से बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ सीधे कम्युनिकेट कर सकेंगे। इमरजेंसी की स्थिति में यह फीचर बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। बहरहाल, इन दोनों प्रोडक्ट्स का IMEI डेटाबेस में देखा जाना बताता है कि ये जल्द ही अन्य सर्टिफिकेशंस में भी नजर आ सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  10. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.