Nubia Red Magic 3S में है स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर, 5 सितंबर को होगा लॉन्च

नूबिया ब्रांड के प्रेसिडेंट और सह-संस्थापक ने एक अलग वीबो पोस्ट में खुलासा किया कि Nubia Red Magic 3S को इस दिन शंघाई में पेश किया जाएगा।

Nubia Red Magic 3S में है स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर, 5 सितंबर को होगा लॉन्च

Nubia Red Magic 3S में भी हो सकता है एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम

ख़ास बातें
  • ब्लैक शार्क 2 प्रो और असूस रोग फोन 2 जैसे फोन में भी है यही प्रोसेसर
  • 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है नूबिया रेड मैजिक 3एस
  • फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी Nubia ने चुप्पी बनाए रखी है
विज्ञापन
क्वालकॉम ने जैसे ही अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर को लॉन्च किया था। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नूबिया ने ऐलान कर दिया कि वह स्नैपड्रैगन 855 प्लस से लैस फोन मार्केट में उतारेगी। Nubia ने साफ-साफ बताया था कि Nubia Red Magic 3 गेमिंग फोन के अपग्रेडेड वर्ज़न में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर होगा। अब नूबिया ने बताया है कि उसके अगले गेमिंग फोन Nubia Red Magic 3S को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च पोस्टर रिलीज किया है और वीबो पर लिखा है कि नूबिया रेड मैजिक 3एस को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। नूबिया ब्रांड के प्रेसिडेंट और सह-संस्थापक ने एक अलग वीबो पोस्ट में खुलासा किया कि नूबिया रेड मैजिक 3एस को इस दिन शंघाई में पेश किया जाएगा। लेकिन कंपनी ने इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी चुप्पी बनाए रखी है।

Nubia ने बीते महीने ही पुष्टि की थी कि नूबिया रेड मैजिक 3 के अपग्रेडेड वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर होगा। नूबिया ब्रांड के अगले फ्लैगशिप फोन के बारे में प्रोसेसर के अलावा कोई ठोस जानकारी नहीं उपलब्ध है। मार्केट में वीवो आइको प्रो, ब्लैक शार्क 2 प्रो और असूस रोग फोन 2 जैसे हैंडसेट हैं जो स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ आते हैं।

नूबिया रेड मैजिक 3 को एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर के साथ उतारा गया था। इसमें थर्मल मैनेमजेंट के लिए एक टर्बो फैन दिया गया था। इसके अतिरिक्त फोन 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आया जो 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। उम्मीद कि नूबिया रेड मैजिक 3एस में ये फीचर दिए जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »