Nubia Play Gaming Phone लॉन्च, 5,100 एमएएच बैटरी और 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले है खासियत

Nubia Play की कीमत CNY 2,399 (करीब 26,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी +128 जीबी वेरिएंट को CNY 2,699 (करीब 29,000 रुपये) में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 14:02 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया प्ले में एंड्रॉयड 10 पर आधारित Nubia UI 8.0 दिया गया है
  • स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम से लैस है Nubia Play
  • Nubia Play एक किफायती गेमिंग स्मार्टफोन है
Nubia Play को लॉन्च कर दिया गया है। यह ZTE के सब-ब्रांड नूबिया का लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन है। अहम खासियतों की बात करें तो नूबिया प्ले स्मार्टफोन 144 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि Nubia Red Magic 5G में भी इसी रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई थी। नूबिया प्ले में कैपसिटिव शोल्डर बटन्स दिए गए हैं। यह लैंडस्केप मोड में गेमिंग मोड में ट्रिगर्स का काम करता है। इसके अलावा फोन में डुअल-मोड 5जी सपोर्ट है। ऐसा इंटीग्रेटेड स्नैपड्रैगन एक्स52 मॉडम के कारण संभव हो पाया।
 

Nubia Play price

नूबिया प्ले की कीमत CNY 2,399 (करीब 26,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी +128 जीबी वेरिएंट को CNY 2,699 (करीब 29,000 रुपये) में बेचा जाएगा। Nubia Play का टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल वाला है। इसकी कीमत CNY 2,999 (करीब 32,500 रुपये) है। Nubia के लेटेस्ट फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में बेचा जाएगा। हालांकि, इसे भारत  में लाए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
Advertisement
 

Nubia Play specifications

डुअल-सिम (नैनो) नूबिया प्ले में एंड्रॉयड 10 पर आधारित Nubia UI 8.0 दिया गया है। यह डुअल मोड 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें 6.65 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 144Hz रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ। इस डिस्प्ले में कोई नॉच या होल-पंच कटआउट नहीं है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X RAM के साथ आता है। फोन की गर्मी नियंत्रित करने के लिए इसमें ICE 2.5 रैक-माउंटेड लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
 

भले ही यह किफायती गेमिंग स्मार्टफोन है। लेकिन Nubia ने इसके कैमरा हार्डवेयर के साथ समझौता नहीं किया है। नूबिया प्ले में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, Sony IMX582 सेंसर के साथ। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Nubia Play की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं मौज़ूद है। यह 5,100 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो 30 वॉट PD फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लेकिन इसमें कोई वायरलेस चार्जिंग नहीं है। नए नूबिया फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.65 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nubia, Nubia Play Price, Nubia Play Specifications, Nubia Play
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.