Samsung, Google खबरदार! ये कंपनी ला रही फोल्‍डबल स्‍मार्टफोन, MWC में होगा लॉन्‍च

Nubia Flip 5G के फीचर्स के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 फरवरी 2024 17:22 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में लॉन्‍च होगा नया नूबिया फोन
  • Nubia Flip 5G होगा कंपनी का पहला फोल्‍डेबल फोन
  • 26 फरवरी से शुरू हो रहा है मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस

नूबिया का फोन काफी हद तक ZTE Libero Flip जैसा लगता है।

Photo Credit: Weibo

गेमर्स के लिए स्‍मार्टफोन बनाने वाली नूबिया (Nubia) अब फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन कैटिगरी में भी आ रही है। कंपनी ने कहा है कि वह Nubia Flip 5G के साथ फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन की दुनिया में एंट्री करेगी। इस डिवाइस को आधिकारिक रूप से MWC 2024 में लॉन्‍च किया जाएगा, जो 26 फरवरी से बार्सिलोना में शुरू हो रहा है। नूबिया ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘वीबो' (weibo) पर इस डिवाइस को टीज किया है। 

कंपनी के ऑफ‍िशियल पोस्‍टर से पता चला है कि फोन में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल होगा। इसमें कॉम्‍पैक्‍ट, वर्टिकली फोल्डिंग डिजाइन होगा। फोनएरीना की रिपोर्ट कहती है कि नूबिया का फोन काफी हद तक ZTE Libero Flip जैसा लगता है।  

ZTE Libero Flip के फीचर्स की बात करें तो उसमें 6.9 इंच का फोल्‍डेबल ओलेड डिस्‍प्‍ले है, जो FHD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। इसमें 1.43 इंच का सेकंडरी डिस्‍प्‍ले भी है। जेडटीई के फोल्‍ड फोन में Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है। ZTE Libero Flip में एंड्रॉयड 13 ओएस है, जिस पर कंपनी के यूआई की लेयर है। हालांकि नूबिया के फोल्‍ड फोन में एंड्रॉयड 14 ओएस प्री-इंस्‍टॉल हो सकता है।  

Nubia Flip 5G के फीचर्स के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है। सिर्फ 33 वॉट चार्जिंग होने की जानकारी अभी तक है। माना जाना चाहिए कि मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में इस फोन से जुड़ी हर एक ड‍िटेल कंपनी शेयर करेगी। 

MWC को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के तौर पर भी जाना जाता है, CES के समान मोबाइल इंडस्ट्री का एक बड़ा इवेंट है। यह एक ऐसे प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करता है जहां कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी को पेश करती हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 की शुरुआत 26 फरवरी से होगी और 29 फरवरी, 2024 तक जारी रहेगी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.