Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, जानें कैसा होगा फोन

Nothing जल्द ही बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जून 2026 12:10 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 4b में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Nothing Phone 4b में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • Nothing Phone 4b में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है।

Nothing Phone (4b) में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: Nothing

Nothing जल्द ही बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लेकर आने वाला है। अब लॉन्च से पहले टिप्सटर ने इस फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन का टीजर जारी करते हुए डिजाइन पेश किया था। आगामी फोन 7 जुलाई को बाजार में पेश होने वाला है, तब फोन की कीमत से लेकर अन्य खूबियों के बारे में पता चलेगा। आइए Nothing Phone 4b के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone (4b) लॉन्च

Nothing भारतीय बाजार में 7 जुलाई को दोपहर 4 बजे Nothing Phone (4b) को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च  ईवेंट के वक्त आगामी फोन की कीमत से लेकर सभी स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता का पता चलेगा। लॉन्च के बाद यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Nothing Phone 4b

3 colors, 2 memory options

8/128GB , 8/256GB

- 6.7" 120Hz AMOLED
- Snapdragon 6 Gen 4
- 50MP camera
- 5,400mAh battery pic.twitter.com/lEXSADpgRB

— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) June 25, 2026

Nothing Phone 4b Specifications (Expected)

टिपस्टर योगेश बरार ने X पर एक पोस्ट में Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इस फोन में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन में 8GB रैम और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। आगामी स्मार्टफोन 5,400mAh की बैटरी से लैस किया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 4b में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। हालांकि, सेकेंड रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा का खुलासा नहीं हुआ है। आगामी नथिंग फोन 3 कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज ऑप्शन में आने की संभावना है। हालांकि टिपस्टर ने कलर के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Nothing द्वारा जारी आधिकारिक प्रमोशनल फोटो में फोन लाइट ब्लू कलर में नजर आया था, इसके अलावा दो अन्य कलर विकल्प भी हो सकते हैं।

Advertisement

यह फोन हाल ही में गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ था, जिसमें सामने आई जानकारी से टिप्सटर द्वारा लीक की गई जानकारी मेल खाती है। समान चिपसेट और 8GB RAM का पता चला था। इसके अलावा बेंचमार्क लिस्टिंग में यह पता चला था कि आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Nothing OS पर काम करने की उम्मीद है। Nothing ने आधिकारिक टीजर से कंफर्म किया था कि फोन के रियर हिस्से में ड्यूल कैमरा सेटअप होगा।

Phone 4b का डिजाइन

Nothing ने आधिकारिक तौर पर Phone 4b के डिजाइन का खुलासा कर दिया है। आगाी फोन में कैमरा आइलैंड के नीचे की तरफ एक छोटा हॉरिजॉन्टल Glyph बार होगा। इसका डिजाइन Nothing के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट लुक को और ज्यादा फोकस्ड और युवा अंदाज में पेश करता है। इसमें क्रिस्टल-क्लियर ट्रांसपेरेंट फिनिश और एक ऐसा स्मूद फॉर्म है जो पीछे से फ्रेम तक आसानी से मिलता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.