Nothing Phone 4b Launched in India: 6,000mAh बैटरी, Glyph डिजाइन और 256GB तक स्टोरेज के साथ आया फोन

Nothing ने भारत में अपना नया Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Glyph लाइटिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 16:02 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 4b में Snapdragon 6 Gen 4 और 6000mAh बैटरी दी गई है
  • फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Glyph Lights और Essential Key मिलता है
  • Nothing OS 4.1 के साथ 3 साल के OS और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे

Nothing Phone 4b की भारत में कीमत 34,999 से शुरू होती है।

Photo Credit: Nothing

Nothing ने अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करते हुए नया Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बजट सेगमेंट में उतारा है और इसमें प्रीमियम डिजाइन के साथ Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Android 16 बेस्ड Nothing OS दिया गया है। यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में Nothing का डिजाइन और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं।

Nothing Phone 4b की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा, एक 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत 38,999 रुपये है। फोन को Black, White और Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart के जरिए 14 जुलाई से शुरू होगी।

Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Nothing Phone 4b में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में वेपर कूलिंग चेंबर भी शामिल है, जो 4,400 sq mm हीट डिसिपेशन से लैस है।

स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी ने इसमें तीन साल के लिए OS अपग्रेड्स और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने का वादा किया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का OIS प्राइमरी सेंसर और 8MP का अस्ट्रावाइड लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

Nothing Phone 4b में 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। इसमें 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। इसके अलावा फोन में Nothing का ट्रांसपेरेंट डिजाइन लैंग्वेज, Glyph लाइटिंग एलिमेंट्स और AI बेस्ड सॉफ्टवेयर फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं, मॉडल Essential Key के साथ आता है। फोन में Bluetooth 6.0, GPS, Wi-Fi 6 और QZSS जैसे सभी बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन मौजूद हैं।

इसकी मोटाई 8.6mm और वजन 210 ग्राम है। इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर भी शामिल है। पानी व धूल से कुछ हद तक बचाव के लिए फोन को कथित तौर पर IP64 रेटिंग मिली है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.