₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन

अगर आप Nothing का नया फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2026 08:56 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 4a में 6.78 इंच की LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone 4a में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Nothing Phone 4a में 5400mAh की बैटरी दी गई है।

Nothing Phone 4a में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Nothing

अगर आप Nothing का नया फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। Nothing ने इस साल मार्च में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Nothing Phone 4a लॉन्च किया था, जिसे अब भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। रिलायंस डिजिटल पर फोन भारी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के साथ मिल रहा है। यहां हम आपको Nothing Phone 4a पर मिलने वाले डिस्काउंट, ऑफर और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nothing Phone 4a Price & Offers

Nothing Phone 4a का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट रिलायंस डिजिटल पर ₹34,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,624 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹32,374 हो जाएगी। 

Advertisement

Nothing Phone 4a Features & Specifications

Nothing Phone 4a में 6.78 इंच की LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1224x2720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OS 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में Phone 4a के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.