Nothing Phone 3a जल्द होगा भारत में लॉन्च होगा, BIS पर आया नजर, जानें बैटरी

Nothing कथित तौर पर तीन स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिन्हें 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2025 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Nothing कथित तौर पर तीन स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • Nothing Phone (3a) सीरीज में कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड दिए जाएंगे।
  • Nothing Phone (3), Phone (3a) और (3a) Plus 2025 में लॉन्च किए जाएंगे।

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nothing

Nothing कथित तौर पर तीन स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिन्हें 2025 में लॉन्च किया जाएगा। आगामी लाइनअप का फ्लैगशिप मॉडल Nothing Phone (3) होगा, जबकि Nothing Phone (3a) और Nothing (3a) Plus मिड-रेंज और प्रीमियम मिड को टारगेट करेंगे। अब इन तीन स्मार्टफोन में से एक भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और UL डेम्को सर्टिफिकेशन पर नजर आया है। हालांकि, अभी तक साफ नहीं है कि मॉडल नंबर किस फोन का है, लेकिन 91Mobiles की रिपोर्ट से पता चला है कि यह Nothing Phone (3a) या Nothing Phone (3a) Plus हो सकता है।


नया Nothing फोन आया BIS, यूएल डेम्को सर्टिफिकेशन पर नजर


Advertisement
BIS लिस्टिंग से हर बार की तरह मॉडल नंबर और भारत में लॉन्च के लिए मंजूरी के अलावा फोन के बारे में काफी कुछ पता चला है। हालांकि, UL Demko पर देखने से पता चला है कि फोन में 4290mAh की बैटरी है। यह रेटेड कैपेसिटी हो सकती है, लेकिन Nothing इसे 5000mAh के तौर पर दिखाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Nothing Phone (3a) सीरीज में कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड दिए जाएंगे। Phone (3a) में टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की उम्मीद है, जबकि (3a) Plus में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। यह Nothing की मिड-रेंज लाइनअप में पहली बार होगा। अफवाह है कि दोनों मॉडल eSIM टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा सीरीज मीडियाटेक से क्वालकॉम पर स्विच हो सकती है। Phone (3a) और (3a) Plus दोनों में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो पिछली जनरेशन की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी प्रदान करेगा।
Advertisement

Nothing Phone (2a) और (2a) Plus प्लस दोनों ही वर्तमान में भारत में 30 हजार रुपये से कम कीमत वाले मिड-रेंज डिवाइस के तौर पर उपलब्ध हैं। अगर Nothing इस स्ट्रैटजी को बनाए रखता है, तो आगामी मॉडल समान बजट वाले ग्राहकों को टारगेट करेंगे। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से आगामी डिवाइसेज के बारे में शुरुआती जानकारी सामने आई है। Phone (3a) सीरीज के स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी सामने आने में अभी समय लगेगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.