Nothing जल्द लॉन्च करेगी Phone 3a, Phone 3a Plus और CMF Phone 2! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग Phone 3a सीरीज के Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, कहा गया है कि CMF Phone 2 को MediaTek चिपसेट मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 20:10 IST
ख़ास बातें
  • Android 15-बेस्ड Nothing OS 3.0 के सोर्सकोड में तीन कोडनेम देखे गए
  • ये Phone 3a, Phone 3a Plus और CMF Phone 2 से जुड़े हो सकते हैं
  • Phone 3a को कथित तौर पर एक टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है

Nothing Phone 2a Plus (ऊपर फोटो में) का सक्सेसर हो सकता है Phone 3a Plus

ऐसा प्रतीत होता है कि Nothing के अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल्स लॉन्च के करीब है। हाल ही में Nothing Phone 3a और Phone 3a Plus के साथ-साथ CMF Phone 2 को सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा गया था, जहां इनके बारे में कुछ जानकारियां मिली थीं। इसके Phone 2aPhone 2a Plus और CMF Phone 1 के सक्सेसर के रूप में आने की उम्मीद है। अब, एक रिपोर्ट में इन तीनों अपकमिंग मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी तीनों मॉडल्स पर काम कर रही है। साथ ही यह भी बताया गया है कि Phone 3a को एक टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा, जबकि Phone 3a Plus में पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है।

एंड्रॉयडअथॉरिटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उनके द्वारा Android 15-बेस्ड Nothing OS 3.0 के सोर्सकोड में steroids, asteroids_plus और galaga कोडनेम को देखा गया है, जो क्रमश: Phone 3a, Phone 3a Plus और CMF Phone 2 हो सकते हैं। रिपोर्ट में अपकमिंग मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन्स का संकेत भी दिया गया है। Phone 3a को कथित तौर पर एक टेलीफोटो कैमरा, जबकि Phone 3a Plus को एक पेरिस्कोप कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है।

इससे पहले Nothing लाइनअप में अभी तक किसी भी फोन में पेरिस्कोप कैमरा का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यदि लीक सही साबित होता है, तो Phone 3a सीरीज इस लेंस को हासिल करने वाली कंपनी की पहली स्मार्टफोन सीरीज होगी।

अपकमिंग Phone 3a सीरीज के Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, कहा गया है कि CMF Phone 2 को MediaTek चिपसेट मिलेगा। रिपोर्ट आगे बताती है कि Nothing Phone 3a और Phone 3a Plus को eSIM सपोर्ट भी मिलेगा। हालांकि, CMF Phone 2 को लेकर कहा गया है कि यह Phone 3a सीरीज के विपरीत केवल फिजिकल SIM सपोर्ट कर सकता है।
Advertisement

Nothing Phone 3a सीरीज के 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की संभावना है। अभी तक कंपनी ने इस तीनों स्मार्टफोन मॉडल्स को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.