Nothing Phone 3a, 3a Pro के ऑफिशियल रेंडर्स लीक, जानें स्पेसिफिकेशंस

Nothing Phone (3a) 4 मार्च को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 फरवरी 2025 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3a) 4 मार्च को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने वाला है।
  • Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 से लैस होंगे।
  • Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा।

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone (3a) 4 मार्च को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने वाला है। नथिंग बीते एक महीने से Phone (3a) सीरीज की जानकारी प्रदान कर रहा है, लेकिन अभी तक फोन (3ए) और फोन (3ए) प्रो के पूरे डिजाइन का खुलासा नहीं हुआ था। हालांकि, एंड्रॉयड हेडलाइंस ने दोनों स्मार्टफोन के कई लीक रेंडर शेयर करके पहली बार उनके डिजाइन का खुलासा कर दिया है। आइए Nothing Phone 3a, Phone 3a Pro के बारे में जानते हैं।


Nothing Phone (3a), Phone (3a) Pro के लीक रेंडर


Advertisement
फोटो से पता चला है कि Phone (3a) और Phone (3a) Pro का डिजाइन समान है। हालांकि, कैमरा सेटअप में अंतर है। Phone (3a) में होरिजोंटल ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें होरिजोंटल बार के ऊपर एलईडी फ्लैश दिया गया है। दूसरी ओर Phone (3a) Pro में एक एलईडी फ्लैश और तीन रियर फेसिंग कैमरे हैं, जिसमें एक पेरिस्कोप कैमरा भी शामिल है, जो सर्कुलर मॉड्यूल के अंदर अलग तरीके से रखा गया है।

Phone (3a) और Phone (3a) Pro में पंच होल के साथ एक फ्लैट डिस्प्ले है। बाईं ओर दोनों फोन में वॉल्यूम रॉकर हैं, जबकि दाईं ओर पावर बटन के अलावा एक नया कैमरा बटन नजर आया है। कलर ऑप्शन के मामले में Phone (3a) काले और सफेद रंगों में उपलब्ध होगा, जबकि Phone (3a) Pro काले और सिल्वर रंग में बेचा जाएगा।


Advertisement
Nothing Phone (3a), Phone (3a) Pro Specifications (Expected)


Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट से लैस होंगे। Phone (3a) में 8GB/12GB RAM वेरिएंट और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन में आने की उम्मीद है। दूसरी ओर Phone (3a) Pro सिंगल 12GB+256GB कॉन्फिगरेशन में आ सकता है। दोनों मॉडल के बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे होने की संभावना है। दोनों फोन में 6.77 इंच की AMOLED FHD+ 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Phone (3a) में 30x डिजिटल जूम के साथ 2x टेलीफोटो कैमरा है, Phone (3a) Pro में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 6x डिजिटल जूम प्रदान करता है। Phone (3a) में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जबकि Phone (3a) Pro में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nothing Phone 3a, Nothing Phone 3a Pro

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.