Nothing Phone 2a Plus की लीक फोटो से हुआ डिजाइन का खुलासा, कुछ ऐसा नजर आएगा

Nothing Phone (2a) Plus में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जुलाई 2024 10:57 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (2a) Plus में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Nothing Phone (2a) Plus में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा मिलने की उम्मीद है।
  • Nothing Phone (2a) Plus में Dimensity 7350 Pro चिपसेट दिया जाएगा।

Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह भारत में 31 जुलाई को Nothing Phone (2a) Plus स्मार्टफोन पेश करेगा। ब्रांड ने स्मार्टफोन के चिपसेट समेत काफी स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया है, लेकिन डिजाइन का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, SmarPrix की नई रिपोर्ट में स्मार्टफोन की एक लीक हुई फोटो है, जिससे पूरे रियर डिजाइन का खुलासा हो गया है। यहां हम आपको Nothing Phone (2a) Plus के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nothing Phone (2a) Plus Design


लीक हुई फोटो से पता चलता है कि Nothing Phone (2a) Plus का डिजाइन लगभग Phone (2a) जैसा है। फोन में सिल्वर और ग्रे ड्यूल-टोन फिनिश है और वर्टिकल अलाईंड ड्यूल कैमरा सिस्टम भी है। तीन ग्लिफ एलईडी लाइट कैमरा यूनिट को घेरने वाले गोल मॉड्यूल के पास हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसका रिटेल बॉक्स डिजाइन Phone (2a) के जैसा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि स्मार्टफोन के नाम में प्लस टेक्स्ट का अंतर दिख रहा है।


Advertisement
Nothing Phone (2a) Plus Specifications


रिपोर्ट्स के अनुसार, Nothing Phone (2a) Plus में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर है। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलने की भी उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में 50W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Nothing Phone (2a) Plus के रियर में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। Phone (2a) Plus में Dimensity 7350 Pro चिपसेट है। इसके LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में आने की उम्मीद है। जिसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.