Nothing Phone 2a जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च! BIS वेबसाइट पर आया नजर

Nothing Phone 2a : नथिंग ने भारतीय मार्केट में जुलाई में Nothing Phone 2 को लॉन्‍च किया था।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2023 17:53 IST
ख़ास बातें
  • नथिंग अपने नए स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है
  • कहा जाता है कि यह Nothing Phone 2a हो सकता है
  • BIS वेबसाइट पर भी एक नथिंग फोन को किया गया स्‍पॉट

मॉडल नंबर A142 के साथ एक नथिंग स्मार्टफोन को ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड (BIS) की वेबसाइट पर स्‍पॉट किया गया है।

बीते दिनों हमने आपको बताया था कि नथ‍िंग (Nothing) मार्केट में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की है, पर एक लेटेस्‍ट लीक से पता चला है कि कंपनी अपने तीसरे स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है। Nothing ने भारतीय मार्केट में जुलाई में Nothing Phone 2 को लॉन्‍च किया था। कयास हैं कि उसका अगला फोन Nothing Phone 3 होगा। हालांकि कहा जा रहा है कि यह Nothing Phone 2a नाम का एक अफॉर्डेबल फोन हो सकता है।  

टिप्सटर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर बताया है कि मॉडल नंबर A142 के साथ एक नथिंग स्मार्टफोन को ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड (BIS) की वेबसाइट पर स्‍पॉट किया गया है। इसका मॉडल नंबर Nothing Phone 2a की तरह है, जो AIN142 बताया जाता है। 
Advertisement

वहीं, 91मोबाइल्स की रिपोर्ट बताती है कि मॉडल नंबरों के बीच मामूली फर्क रीजनल कारणों से हो सकता है। टिप्‍सटर ने यह भी बताया कि लिस्टिंग NT03 मॉडल नंबर वाली एक बैटरी की जानकारी भी देती है, जो Nothing Phone 2a से संबंधित हो सकती है। 

उम्‍मीद है कि Nothing Phone 2a जुलाई में आए नथिंग फोन का अफॉर्डेबल वेरिएंट होगा। यानी इसे उससे कमतर हार्डवेयर से पैक किया जा सकता है। यह मिड-रेंज स्‍नैपड्रैगन या मीडियाटेक का डाइमेंसिटी प्रोसेसर हो सकता है। नए फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले हो सकता है।  
Advertisement

पिछले लीक में Nothing Phone 2a का एक डिजाइन रेंडर भी दिखाया गया था। उससे अंदाजा मिला था कि अपकमिंग नथिंग फोन में भी ग्लिफ इंटरफ़ेस और एक ट्रांसपैरंट रियर कवर होगा। फोन को डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ स्‍पॉट किया गया है। फ्रंट कैमरा पंच होल के अंदर फ‍िट हो सकता है। 
Advertisement

बात करें Nothing Phone 2 की तो वह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी (1,080 x 2,412 पिक्सल) एलटीपीओ ओएलईडी पैनल है। यह 45W वायर्ड और 5W Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और 4,700mAh की बैटरी को पैक करता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.