Nothing Phone 2a के स्पेसिफिकेशन्स के साथ लीक हुई तस्वीरें, जल्द होगा लॉन्च!

Nothing Phone 2a Android 13 पर चलेगा और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस 6.7 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 7200 SoC मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 14:31 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a को Dimensity 7200 SoC पर चलने के लिए तैयार किया गया है
  • Flipkart पर बेचा जाएगा स्मार्टफोन
  • इसमें 50MP + 50MP सेंसर से लैस डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा
OnePlus के पूर्व सह-संस्थापक कार्ल पेई के नेतृत्व वाले ब्रांड का तीसरा स्मार्टफोन Nothing Phone 2a जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। औपचारिक लॉन्च से पहले, यूके स्थित कंपनी ने पुष्टि की है कि अपकमिंग फोन भारत में Flipkat के जरिए बेचा जाएगा। इसके अलावा, नथिंग फोन 2ए की कथित तस्वीरें इसके स्पेसिफिकेशन्स के साथ ऑनलाइन लीक हुई हैं। लेटेस्ट लीक में Phone 2a का ब्लैक कलर वेरिएंट दिखाया गया है। इसे सेल्फी कैमरे के लिए स्क्रीन के सेंटर में स्थित एक होल-पंच कटआउट के साथ देखा जा सकता है। Nothing Phone 2a को MediaTek Dimensity 7200 SoC पर चलने के लिए तैयार किया गया है।

Flipkart ने Nothing Phone 2a स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी देने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक डेडिकेटिड माइक्रोसाइट बनाई है। पेज ने हैंडसेट को "कमिंग सून" टैग के साथ लिस्ट किया है और इसमें नथिंग कम्युनिटी अपडेट वीडियो है जिसमें कंपनी के सह-संस्थापक और मार्केटिंग लीड अकीस इवेंजेलिडिस अपकमिंग हैंडसेट के बारे में बात करते हैं। लैंडिंग पेज लॉन्च की तारीख या फोन की किसी भी प्रमुख विशेषता की जानकारी नहीं देता है।

इसके अलावा, एक Reddit यूजर ने Nothing Phone 2a की कथित तस्वीरों और स्पेसिफिकेशन्स (@yabhishekhd के जरिए) को शेयर (पोस्ट अब डिलीट कर दिया गया है) किया है। तस्वीरें प्राइवेसी कवर के साथ हैंडसेट के आगे और पीछे के हिस्से को दिखाती हैं, जिससे पता चलता है कि अपकमिंग फोन मौजूदा Nothing मॉडल्स से थोड़ा अलग डिजाइन लेकर आएगा। तस्वीरों में फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर में होल-पंच कटआउट दिखाई देता है। प्राइवेसी कवर की मौजूदगी के बावजूद, तस्वीरों से पता चलता है कि फोन में दो रियर-फेसिंग कैमरे हैं। रियर कैमरे क्षैतिज रूप से और इसके बैक पैनल के ऊपरी सेंटर हिस्से में लगे हुए दिखाई देते हैं।

लीक के आधार पर, नथिंग फोन 2ए Android 13 पर चलेगा और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस 6.7 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 7200 SoC मिलेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल Samsung GN9 सेंसर और 50-मेगापिक्सल JN1 कैमरा होगा। इसमें 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कहा जा रहा है कि यह ब्लैक और व्हाइट शेड्स में उपलब्ध होगा।
Advertisement

हालांकि Nothing Phone 2a के लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, हमें उम्मीद है कि यह इस महीने के अंत में मोबाइल वर्ड कांग्रेस (MWC) 2024 के आसपास होगा। हैंडसेट का कोडनेम एयरोडैक्टाइल है और यह पुष्टि की गई है कि यह पिछले साल के नथिंग फोन 2 की कुछ विशेषताओं से लैस होगा। इसमें Nothing Phone 1 की तुलना में बेहतर अनुभव प्रदान करने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  5. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  6. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  7. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  8. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.