Nothing Phone 2 इस दिन होगा लॉन्‍च, कंपनी ने किया कन्‍फर्म, जानें तारीख

Nothing Phone 2 : फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जून 2023 19:09 IST
ख़ास बातें
  • 11 जुलाई को यह स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च होगा
  • कंपनी ने इसकी एक टीजर इमेज भी दिखाई है
  • फोन को कई हाइटेक फीचर्स से लैस किए जाने की उम्‍मीद है

कंपनी यह भी बता चुकी है कि Nothing Phone 2 में 6.7 इंच का डिस्‍प्‍ले होगा।

नथिंग फोन 2 (Nothing Phone 2) स्‍मार्टफोन कई दिनों से चर्चाओं में है। मंगलवार को कंपनी ने कन्‍फर्म किया कि यह स्‍मार्टफोन भारत में 11 जुलाई को लॉन्च होगा। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया गया है। कंपनी यह भी बता चुकी है कि Nothing Phone 2 में 6.7 इंच का डिस्‍प्‍ले होगा। इसकी बैटरी पिछले नथिंग फोन से थोड़ी ज्‍यादा 4700 एमएएच की होगी। नथिंग फोन 2 की लॉन्‍च डेट का ऐलान करते हुए कंपनी ने इसकी एक टीजर इमेज भी दिखाई है, जिसमें ग्लिफ इंटरफेस की झलक मिलती है। 

बीते कई दिनों से इस स्‍मार्टफोन से जुड़े लीक्‍स सामने आ रहे हैं। एक हालिया लीक में टाइप-सी पोर्ट, माइक्रोफोन के दो कटआउट का खुलासा हुआ है, जबकि रियर साइड में फ्लैश और कैमरा मॉड्यूल के लिए 2 और कटआउट देखे जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि फोन में रेनफोर्स्ड कॉर्नर हैं जो गिरने पर फोन को सुरक्षा प्रदान करते हैं। Nothing ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान लगाया गया है कि फोन (2) एक सेफगार्ड कवर के साथ आ सकता है।

इसके अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग में यह पता चला था कि इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट होगा। Nothing Phone (2) के लिए कंपनी नथिंग ओएस 2.0 को पेश करेगी, जो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होगा। कहा जा रहा है कि कंपनी 3 एंड्रॉयड OS अपग्रेड और 3 सालों के लिए सिक्योरिटी अपडेट देगी।

अपकमिंग नथिंग फोन में 4700mAh की बैटरी होने की बात सामने आ चुकी है। बैटरी कितनी फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, अभी पता नहीं है। फोन के कैमरा स्‍पेसिफ‍िकेशंस भी अभी सामने नहीं आए हैं। डिजाइन के लेवल पर फोन को काफी मजबूती मिलने की बात कही जा रही है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.