8GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ आएगा Nothing Phone 1, मिल सकता है स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर!

कंपनी ने अभी तक इस फोन के किसी भी स्‍पेसिफ‍िकेशन का ऑफ‍िशियली खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 4 मई 2022 19:43 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस के को-फाउंडर रहे कार्ल पेई की कंपनी है नथिंग
  • यह आने वाले महीनों में Nothing Phone 1 लॉन्‍च करने वाली है
  • इसके कुछ संभावित स्‍पेसिफ‍िकेशंस ऑनलाइन सामने आए हैं

Nothing Phone 1 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड नथिंग OS पर चलेगा।

Photo Credit: Nothing

वनप्लस के को-फाउंडर रहे कार्ल पेई की कंपनी नथिंग आने वाले महीनों में अपना पहला स्‍मार्टफोन  Nothing Phone 1 लॉन्‍च करने वाली है। फोन की लॉन्चिंग से ठीक पहले इसके कुछ संभावित स्‍पेसिफ‍िकेशंस ऑनलाइन सामने आए हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग नथ‍िंग फोन किस तरह का हो सकता है। बताया जाता है कि Nothing Phone 1 को स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर से पैक किया गया है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा जा सकता है। कहा जाता है कि यह फोन 6.43 इंच के AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Nothing Phone 1 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस को ट्विटर यूजर @rsjadon01 ने एमेजॉन पर मौजूद एक यूजर मैनुअल का हवाला देते हुए शेयर किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कथित मैनुअल ऑफ‍िशियल  नहीं लगता। कंपनी ने अभी तक इस फोन के किसी भी स्‍पेसिफ‍िकेशन का ऑफ‍िशियली खुलासा नहीं किया है। 
Advertisement
 

Nothing Phone 1 में इन स्‍पेसिफ‍िकेशंस की है अफवाह 

Nothing Phone 1 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड नथिंग OS पर चलेगा। कहा जाता है कि यह स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ पैक होकर आएगा, जिसे 8GB RAM का सपोर्ट है। ट्विटर पर शेयर की गईं डिटेल्‍स बताती हैं कि फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.43 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। 
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Nothing Phone 1 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का तीसरा लेंस दिया जा सकता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होने की बात कही गई है। 

आगामी नथिंग फोन में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया जा सकता है। कहा जाता है कि यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और 4,500mAh की बैटरी से पैक होकर आएगा। यहां हम फ‍िर याद दिलाना चाहते हैं कि ये स्‍पेसिफ‍िकेशंस कंपनी ने शेयर नहीं किए हैं। माना जाना चाहिए कि फोन लॉन्‍च से पहले कंपनी Nothing Phone 1 से जुड़ी डिटेल्‍स का खुलासा करना शुरू करेगी। 
Advertisement

बीते दिनों एक इवेंट में कंपनी ने बताया था कि वह इस साल यानी 2022 की गर्मियों में अपने पहले स्मार्टफोन Nothing Phone (1) को अनाउंस करेगी। दावा किया कि यह स्‍मार्टफोन यूजर्स को एक क्‍लीन एक्‍सपीरियंस देगा। कंपनी ने बताया था कि Nothing Phone (1) एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा और इसके ऊपर Nothing OS की लेयर होगी।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.