Nothing Phone 4a सीरीज का लॉन्च कंफर्म, 12GB रैम, Snapdragon 7s चिप से होगी लैस!

अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 से लैस होकर आने वाला है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 12:12 IST
ख़ास बातें
  • Nothing 4a, 4a Pro का लॉन्च 5 मार्च के लिए कंफर्म हो गया है।
  • फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 से लैस होकर आने वाला है।
  • Nothing Phone (4a) में 12GB रैम मिल सकती है।

Nothing Phone 4a सीरीज का लॉन्च 5 मार्च के लिए कंफर्म हो गया है।

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 4a सीरीज का लॉन्च 5 मार्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि कंपनी की बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज को वह मार्केट में 5 मार्च के दिन पेश करने जा रही है। Nothing 4a में दो मॉडल्स आने की संभावना है जिसमें Nothing 4a, Nothing 4a Pro शामिल हो सकते हैं। Nothing 4a Pro को लेकर कंपनी की ओर से बड़ा दावा किया गया है। फोन एक धांसू परफॉर्मेंस डिवाइस हो सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Nothing Phone 4a , 4a Pro का लॉन्च 5 मार्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अधिकारिक रूप से एक पोस्ट में कहा है कि Nothing 4a सीरीज 5 मार्च को 10.30 GMT पर मार्केट में पेश की जाएगी। यानी भारतीय समयानुसार कंपनी 5 मार्च को सायं 4 बजे सीरीज को पेश करेगी। Nothing India ने भी X पर Nothing 4a सीरीज को लेकर कंफर्म कर दिया है। हालांकि कंपनी ने सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन मॉडल्स को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। 

Nothing Phone 4a सीरीज का लॉन्च टीज करते हुए कंपनी ने 5 मार्च को उनके साथ जुड़ने का निमंत्रण दिया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि 5 मार्च को वह कुछ नया पेश करने जा रही है। साथ ही नीचे नोट में लिखा गया है- phone (4a) Series, घोषणा के लिए हमें 5 मार्च को जॉइन करें। India Today Tech की रिपोर्ट के अनुसार, Nothing के को-फाउंडर Akis Evangelidis की ओर से कहा गया है कि जो यूजर्स बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला डिवाइस चाहते हैं उनके लिए Nothing 4a Pro एक महान विकल्प हो सकता है। 

Nothing Phone (4a) स्पेसिफिकेशंस को हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 से लैस होकर आने वाला है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट होगा। इसके तीन कोर 2.40GHz पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि चार कोर 1.80GHz पर क्लॉक किए गए हैं। वहीं एक कोर 2.71GHz पर क्लॉक्ड है। इसमें Adreno 810 GPU की पेअरिंग है। 

Nothing Phone (4a) में 12GB रैम का खुलासा हुआ है। हालांकि लॉन्च के समय इसमें 6GB, 8GB रैम जैसे वेरिएंट्स भी आने की संभावना है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए फोन में आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 देखने को मिलेगा। बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल प्रीसीजन AI बेंचमार्क में 707 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन ने हाई प्रीसीजन टेस्ट में 1077 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। वहीं, क्वांटाइज्ड टेस्ट में 1265 पॉइंट्स का स्कोर किया है। अब फुल स्पेसिफिकेशंस के लिए 5 मार्च का इंतजार करना होगा जब कंपनी इन्हें पेश करने वाली है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.