Flipkart Buy Buy 2025 सेल में Nothing Phone 3, CMF Phone 2 Pro जैसे मॉडल्स पर भारी छूट, जानें धांसू ऑफर्स

Nothing India भारत में Flipkart की Buy Buy 2025 सेल के दौरान अपने कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर भारी छूट देने वाली है। कंपनी ने सेल के दौरान मिलने वाली डील्स को टीज किया है जिसमें बजट फोन से लेकर प्रीमियम फोन्स तक पर भारी छूट मिलने वाली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 07:38 IST
ख़ास बातें
  • Nothing India सेल में कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दे रही है।
  • इंस्टेंट कैशबैक, डिस्काउंट और सरल EMI ट्रांजैक्शन के माध्यम से भारी बचत।
  • नथिंग के कई प्रोडक्ट्स पर लिमिटिड टाइम डील्स को टीज किया गया है।

Flipkart Buy Buy सेल आज यानी 5 दिसंबर से शुरू हो चुकी है।

Flipkart Buy Buy 2025 सेल आज से भारत में शुरू होने जा रही है। कंपनी की यह साल की सबसे बड़ी सेल्स में से एक है जो अगले 6 दिनों तक चलने वाली है। सेल के दौरान कंपनी विभिन्न कैटिगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट देने जा रही है। सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, ऑडियो डिवाइसेज आदि पर भारी छूट मिलने वाली है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में एक और जो खास आकर्षण है, वह है Nothing प्रोडक्ट्स पर धांसू डील्स। 

Nothing India भारत में Flipkart की Buy Buy 2025 सेल के दौरान अपने कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर भारी छूट देने वाली है। कंपनी ने सेल के दौरान मिलने वाली डील्स को टीज किया है जिसमें बजट फोन से लेकर प्रीमियम फोन्स तक पर भारी छूट मिलने वाली है। साथ ही कंपनी बैंक ऑफर्स भी दे रही है जिसके तहत नथिंग स्मार्टफोन्स को और भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा। इसमें इंस्टेंट कैशबैक, डिस्काउंट और सरल EMI ट्रांजैक्शन भी शामिल किए गए हैं।  

Advertisement

Nothing, CMF Deals on Flipkart Buy Buy 2025 Sale

Flipkart Buy Buy सेल के दौरान नथिंग के कई प्रोडक्ट्स पर लिमिटिड टाइम डील्स को टीज किया गया है। उदाहरण के लिए Nothing Phone 3 को सेल के दौरान 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जबकि यह लॉन्च के समय 12GB + 256GB RAM के लिए 79,999 रुपये में मार्केट में उतारा गया था। Nothing Phone 3a का ओरिजनल प्राइस 22,999 रुपये है लेकिन सेल में इसे 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। CMF Phone 2 Pro पर भी कंपनी ने डिस्काउंट लिस्ट किया है। फोन को 18,999 रुपये के ओरिजनल प्राइस से हटकर अब सेल के दौरान 17,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 

फ्लिपकार्ट की इस मेगा सेल में न सिर्फ स्मार्टफोन्स बल्कि वियरेबल्स पर भी छूट मिल रही है। CMF by Nothing ने कई ऐसे वियरेबल प्रोडक्ट्स लिस्ट किए हैं जिन पर सेल के दौरान भारी छूट मिलने वाली है। उदाहरण के लिए CMF Buds 2a ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन्स को 2199 रुपये के ओरिजनल प्राइस की बजाय अब 1899 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह CMF Buds 2 को 2699 रुपये की बजाय सेल के दौरान 2399 रुपये में खरीदा जा सकेगा। CMF Buds 2 Plus को सेल के दौरान 3299 रुपये के लिस्ट प्राइस के बजाए ऑफर के तहत 2599 रुपये में बेचा जा रहा है। 

Advertisement

Flipkart Buy Buy सेल आज यानी 5 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। यह सेल 10 दिसंबर तक चेलगी। बता दें कि Flipkart Plus, Black और VIP मेंबर्स को 24 घंटे पहले डील्स का एक्सेस मिलेगा। 5PM बजे से 7PM बजे के बीच एक्स्ट्रा डिस्काउंट का लाभ भी कंपनी देगी। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy design
  • The new Glyph Interface is fun to use
  • Primary camera is fantastic
  • Decent everyday performance
  • IP68 rating
  • Good battery backup
  • Bad
  • Doesn't come cheap
  • No charger in the box
  • Periscope and ultra-wide camera performance inconsistent
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.