Rs 20 हजार से कम होगी CMF Phone 2 Pro की कीमत? लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

CMF Phone 2 Pro के लिए हाल ही में Flipkart लैंडिंग पेज लाइव किया गया था, जिसमें फोन को ग्रे और CMF के सिग्नेचर ऑरेंज कलर ऑप्शन में डुअल-टोन बैक डिजाइन के साथ दिखाया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2025 18:48 IST
ख़ास बातें
  • CMF Phone 2 Pro को भारत में 20,000 रुपये के अंदर लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें 6.7-इंच साइज के FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है
  • 50MP + 8MP + 50MP रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा फोन

Photo Credit: CMF by Nothing

Nothing सब-ब्रांड का CMF Phone 2 Pro 28 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने पहले ही इसके डिजाइन की कुछ झलकियों को पेश कर दिया है और साथ ही इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि भी हो चुकी है। अब, एक पॉपुलर टिप्सटर ने इसकी कीमत को लीक किया है और साथ ही स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर किया है। CMF Phone 2 Pro को डुअल-टोन रियर पैनल के साथ दो कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की पुष्टि की जा चुकी है। फोन 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाले ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस होगा और MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट पर चलेगा।

टिप्सटर योगेश ब्राड ने X हैंडल पर एक पोस्ट में जानकारी दी है कि CMF Phone 2 Pro को भारत में 20,000 रुपये के अंदर लॉन्च किया जाएगा। यहां बेस या हाई-एंड वेरिएंट की बात नहीं की गई है। हालांकि, कुछ स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया है, जिनमें से कुछ की पुष्टि पहले ही हो चुकी है।

टिप्सटर के मुताबिक, CMF Phone 2 Pro में 6.7-इंच साइज का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। जैसा कि हमने बताया, इसके MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट से लैस होने की पुष्टि की जा चुकी है और साथ ही यह भी कंफर्म किया गया है कि फोन में 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें अन्य दो कैमरों में एक 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और एक 50-मेगापिक्सल 2X टेलीफोटो लेंस होगा। फोन 5,000mAh बैटरी से लैस हो सकता है और इसके Android 15-बेस्ड Nothing OS पर चलने की उम्मीद है।

CMF Phone 2 Pro के लिए हाल ही में Flipkart लैंडिंग पेज लाइव किया गया था, जिसमें फोन को ग्रे और CMF के सिग्नेचर ऑरेंज कलर ऑप्शन में डुअल-टोन बैक डिजाइन के साथ दिखाया गया है। पैनल पर लगे स्क्रू संकेत देते हैं कि हैंडसेट रिमूवेबल बैक पैनल के साथ आएगा। ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें एक एक्सेसरी पॉइंट है जो CMF Phone 1 के समान लैनयार्ड या कार्ड होल्डर जैसे अटैचमेंट की अनुमति देता है।
Advertisement

CMF Phone 2 Pro को एक समान बेजल के साथ होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ दिखाया गया है। इसमें पीछे की तरफ वर्टिकल डुअल ऐरे के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट है। तीसरा लेंस साइड में रखा गया है और इसके ठीक नीचे LED फ्लैश है। ब्रांड का दावा है कि नए हैंडसेट में प्राइस सेगमेंट में सबसे बड़ा और सबसे ब्राइट डिस्प्ले होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.