10 साल बाद मिला खोया हुआ iPhone, वो भी टॉइलेट के अंदर, जानें पूरा मामला

अगर फोन उस वक्‍त भी मिल गया, होता तो शायद ही बच पाता, क्‍योंकि आईफोन में वॉटर रेजिस्‍टेंट फीचर साल 2016 से मिलना शुरू हुआ था।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 फरवरी 2022 13:23 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के मैरीलैंड की एक महिला के साथ यह वाकया हुआ है
  • साल 2012 में उनका आईफोन खो गया था, काफी तलाशने पर भी नहीं मिला
  • अब जाकर टॉइलेट के अंदर से उन्‍हें उनका फोन मिला है

सोशल मीडिया में कुछ लोगों को यह भी संदेह है कि आईफोन 10 साल से टॉइलेट में फंसा था।

स्‍मार्टफोन खो जाने के कई वाकये हमने सुने हैं। ज्‍यादातर मामलों में खोया हुआ फोन वापस नहीं मिलता, लेकिन अमेरिका के मैरीलैंड निवासी एक महिला को उसका खोया हुआ आईफोन (iPhone) वापस मिल गया, वो भी पूरे 10 साल बाद। दिलचस्‍प बात यह है कि महिला ने अपने आईफोन को लगभग हर जगह तलाशा था, उसकी रिपोर्ट भी लिखवाई थी, लेकिन शायद एक जगह उन्‍होंने फोन की तलाश नहीं की। अब उसी जगह पर आईफोन मिला है। अपने एक्‍सपीरियंस को शेयर करते हुए महिला ने बताया है कि उन्‍हें उनका आईफोन टॉइलेट में मिला।   

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना हुई है बेकी बेकमैन के साथ। साल 2012 में एक दिन उनका आईफोन खो गया। उन्‍होंने काफी तलाश की, लेकिन फोन नहीं मिला। वक्‍त गुजरा और बेकी अपने फोन के बारे में भूल गईं। उन्‍होंने नया फोन भी खरीद‍ लिया। कुछ वक्‍त बात बेकी ने एक चीज नोटिस की। उनके टॉइलट से उस वक्‍त एक आवाज आती थी, जब टॉइलेट को फ्लश किया जाता था। 

बेकमैन के पति ने इसकी जांच की। पता चला कि वह आवाज बेकी के उस फोन की वजह से थी, जो 2012 में खो गया था। खास बात यह थी कि आईफोन का बेसिक स्‍ट्रक्‍चर अभी भी बरकरार था। हालांकि पिछला कवर फोन से अलग हो गया था। हालांकि अगर फोन उस वक्‍त भी मिल गया, होता तो शायद ही बच पाता, क्‍योंकि आईफोन में वॉटर रेजिस्‍टेंट फीचर साल 2016 से मिलना शुरू हुआ था। आईफोन 7 सीरीज के साथ यह सुविधा आईफोन में आई थी। 

यह क्‍लीयर नहीं है कि बेकी के आईफोन को ठीक किया जा सकता है या नहीं। इसकी उम्‍मीद ना के बराबर है। सोशल मीडिया में कुछ लोगों को यह भी संदेह है कि आईफोन 10 साल से टॉइलेट में फंसा था। उनका कहना है कि यह शायद हाल-फ‍िलहाल में वहां गिरा हो। 
Advertisement

बहरहाल, ऐपल के अपकमिंग आईफोन की बात करें, तो iPhone SE 3 स्मार्टफोन Apple के iPhone SE (2020) का सक्सेसर होगा, जो कि 5जी क्षमता के साथ दस्तक देगा। इसे 8 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, नए iPad को भी पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, iPhone SE 3 दो साल पहले लॉन्च हुए iPhone SE का पहला अपडेट होगा। नए फोन में 5जी नेटवर्क क्षमता मिलेगी। इसके अलावा, फोन में बेहतर कैमरा और तेज़ प्रोसेसर दिया जाएगा। Apple ने अक्टूबर महीने में दो नए MacBook Pro मॉडल्स को पेश किया था, जो कि इन-हाउस प्रोसेसर पर काम करते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.